24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

कई लोगों को फटी एड़ियों (Cracked Heels) की समस्या रहती है। फटी एड़ियों में काफी दर्द भी होता है। आमतौर पर ये समस्या घर में काम करने वाली महिलाओं को अधिक होती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनको आजमाने…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

कई लोगों को फटी एड़ियों (Cracked Heels) की समस्या रहती है। फटी एड़ियों में काफी दर्द भी होता है। आमतौर पर ये समस्या घर में काम करने वाली महिलाओं को अधिक होती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनको आजमाने से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एड़ियों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें मोइश्चराइजर की कमी के कारण एड़ियां फट जाती हैं। आइए जानते हैं फटी एड़ियों (Cracked Heels) से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय...

नमक, गुलाब जल और ग्लिसरिन का इस्तेमाल


नमक, गुलाब जल और ग्लिसरिन का इस्तेमाल करने से फटी एड़ियों से छुटकारा मिल जाता है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी ले लें और इस गर्म पानी में 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच ग्लिसरिन और गुलाब जल डालें। इस पानी में अपने पैरों को 15 से 20 मिनट तक रखने के बाद एड़ियों को स्क्रब करें।

वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करें


फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वेजिटबल ऑयल में काफी मात्रा में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो फटी एड़ियों को ठीक करने में सहायक होते हैं। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी एड़ियों में वेजिटेबल ऑयल लगाएं।

पेट्रोलियम जैली


पेट्रोलियम जैली लगाने से फटी एड़ियों से छुटकारा मिलता है। पेट्रोलियम जैली त्वचा को सोफ्ट और हाइड्रेट रखती है। आपको बता दें पेट्रोलियम जैली मोइश्चराइजर का काम करती है। इसके इस्तेमाल से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।

शहद


फटी एड़ियों (Cracked Heels) से छुटकारा पाने के लिए आधी बाल्टी गर्म पानी में 1 कप शहद मिला लें। 15 से 20 मिनट पैरों को इसी बाल्टी में रखें। उसके बाद पैरों को स्क्रब करें। एड़ियों को सोफ्ट बनाने के लिए रोजाना आप ऐसा कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…