24 घण्टे ऑनलाइन

होंठों को गुलाबी निखार देने के लिए आजमाए ये उपाय

जब भी आप किसी से बात करते हैं तो उनकी पहली नजर आपके होंठों (Lips) जाती हैं। ऐसे में अगर होंठ काले हो तो आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब बन जाता हैं। काले और पिग्मेंटेड होठों (Lips) की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। महिलाएं इसे…

24GhanteOnline
February 13, 2025
4 min read

जब भी आप किसी से बात करते हैं तो उनकी पहली नजर आपके होंठों (Lips) जाती हैं। ऐसे में अगर होंठ काले हो तो आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब बन जाता हैं। काले और पिग्मेंटेड होठों (Lips) की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। महिलाएं इसे मेकअप की मदद से छुपाती नजर आती हैं जो कि स्थिर इलाज नहीं हैं। इसके लिए आपको ऐसे उपाय आजमाने की जरूरत हैं जो होंठों का कालापन दूर करते हुए इन्हें कुदरती गुलाबी निखार दें। सुंदर होठों (Lips) से मुस्कुराहट भी बेहद खुबसूरत दिखती है और चहरे पर निखार आता है। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके होंठ गुलाबी हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

नींबू

एक अध्ययन के अनुसार खट्टे फलों के छिलके में मेलेनिन मौजूद होता है, जो आपके होठों को वापस प्राकृतिक रंग देने में मदद करता है। यह एक अवरोधक के रूप में कार्य करता है। यह उपाय भी काफी आसान है। इसे अपनाने के लिए एक नींबू काट लें और उसके रस वाले हिस्से से अपने होठों पर मसाज करें। यह आपको रात में सोने से पहले करना है। उसके बाद अगली सुबह ठंडे पानी से अपने होठों को धोएं।

नारियल तेल

नारियल के तेल में आवश्यक फैटी एसिड होता है जो होठों को स्वस्थ और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से होठ आपके मुलायम लगने लगेंगे और कालापन दूर होता दिखेगा। इस्तेमाल के लिए बस थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल लें और होठों पर लगाकर उसे फैला लें। रात को सोने से पहले भी नारियल के तेल को इसी तरह लगाएं। पूरे दिन में जब जब ज़रूरत हो नारियल के तेल को लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें। नारियल के तेल को दिन के दौरान लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें।

 

शहद
भोजन सामग्री के तौर पर इस्तेमाल करने के अलावा शहद को एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर के रूप में भी जाना जाता है। यह होठों की नाजुक त्वचा को पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने का प्राकृतिक तरीका है। यदि शहद को रोजाना अपने होठों पर लगाते हैं तो काले होठों से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि यह उन्हें पिगमेंटेशन से दूर रखता है।

 

बादाम का तेल

बादाम के तेल के एमोलिएंट गुण त्वचा को मुलायम और जवान रखते हैं। इसके क्लेरोसैंट गुण होठों के कालेपन को हल्का करते है और धीरे धीरे होठों का कालापन दूर हो जाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले उंगलियों पर एक या दो बूँद बादाम का तेल लें। फिर डार्क लिप्स पर लगाकर एक या दो मिनट तक मसाज करें। फिर इसे रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। रोज़ रात को सोने से पहले बादाम के तेल को होठों पर लगाएं।

चीनी का स्क्रब

होंठों की त्वचा को प्राकृतिक रंग में लाने के लिए जरूरी है कि होठों पर जमी पुरानी त्वचा को हटा दिया जाए। उसके बाद ही कोई उपाय बेहतर तरीके से काम कर पाएगा। पुरानी त्वचा को हटाने के लिए चीनी से बनाए हुए स्क्रब बेहद काम के हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए चीनी को मोटा मोटा कूट लें। उसमें शहद मिलाएं और अपने होठों पर स्क्रब करें।

एलोवेरा

एलोवेरा में फ्लैवोनॉइड होता है जिसे एलोसिन कहते हैं। ये पॉलीफेनोलिक कंपाउंड त्वचा के पिगमेंटेशन की प्रक्रिया को कम कर देता है जिसकी वजह से होठों का कालापन कम हो जाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलो वेरा से जेल निकाल लें और फिर उसे होठों पर लगा लें। अब सूखने का इंतज़ार करें। सूखने के बाद फिर होठों को गुनगुने पानी से धो लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को पूरे दिन में एक बार ज़रूर आजमाएं।

चुकंदर

चुकंदर को शरीर में खून बढ़ाने के लिए जाना जाता है। हालांकि यह आपकी त्वचा को निखरी हुई रंगत देने में भी सहायता कर सकता है। होठों का रंग गुलाबी करने के लिए चुकंदर के एक टुकड़े को अपने होठों पर रगड़ें। यह एक लाल रंग प्रदान करने के साथ-साथ आपके होंठों से हाइपर पिग्मेंटेशन और मलिनीकिरण को हटाने में मदद करेगा।

बेकिंग सोडा

होठों के कालेपन की वजह मृत कोशिकाएं होती हैं। बेकिंग सोडा मृत कोशिकाओं को साफ़ करता है और त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले थोड़ा सा पानी लेकर बेकिंग सोडा में मिला दें जिससे एक पेस्ट तैयार हो सके। अब इस पेस्ट को होठों पर लगा लें। लगाने के बाद होठों को टूथब्रश या उँगलियों से हल्के हल्के रगड़ें। दो से तीन मिनट तक इसी तरह होठों को रगड़ें। फिर पानी से होठों को धो लें और सूखने दें। फिर लिप्स पर लिप बाम या जैतून का तेल लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…