ओपन पोर्स की है समस्या, आजमाएं ये घरेलू टिप्स
हम सबकी स्किन पर छोटे-छोटे रोमछिद्र होते हैं। इन्हीं रोम छिद्रों के जरिए त्वचा सांस लेती है। या यूं कहें कि ये रोमछिद्र स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। लेकिन अगर ये रोमछिद्र बड़े हो जाएं तो भद्दे लगते हैं और चेहरे…
हम सबकी स्किन पर छोटे-छोटे रोमछिद्र होते हैं। इन्हीं रोम छिद्रों के जरिए त्वचा सांस लेती है। या यूं कहें कि ये रोमछिद्र स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। लेकिन अगर ये रोमछिद्र बड़े हो जाएं तो भद्दे लगते हैं और चेहरे की रौनक खराब कर देते हैं। इस समस्या को ही ओपन पोर्स (Open Pores) कहा जाता है।
ओपन पोर्स की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है, जिनकी स्किन ऑयली होती है। ऐसे में चेहरा तो चिपचिपा रहता ही है, साथ ही धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कण स्किन में चले जाते हैं, जिसकी वजह से स्किन पर मुंहासे की परेशानी होती है और त्वचा डल हो जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपकी ओपन पोर्स की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।
ओपन पोर्स (Open Pores) की समस्या दूर करने के तरीके
- एक कटोरी में एक टमाटर का रस निकालें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। स्किन को अच्छे से साफ करें और इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से स्किन पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को साफ कर लें। इस उपाय को हफ्ते में तीन से चार बार करें। काफी फर्क नजर आएगा।
- एप्पल साइडर विनेगर से स्किन का पीएच लेवल सही रहता है और खुले पोर्स बंद होते हैं। आप रोजाना टोनर के रूप में इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेकर इतना ही पानी मिक्स करें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
- कटोरी में थोड़ी सा मुल्तानी मिट्टी और रोज वॉटर का गाढ़ा पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। धीरे धीरे ओपन पोर्स की समस्या दूर हो जाएगी।
- एक अंडे के सफेद हिस्से को अच्छे से फेंटें और एक चम्मच नींबू के रस को इसमें मिक्स करें फिर स्किन पर लगाएं। इससे आपका ऑयल भी कंट्रोल होगा। ओपन पोर्स की समस्या दूर होगी। दाग धब्बे मिटेंगे और अन्य समस्याएं दूर होंगी।
- खीरा भी ओपन पोर्स की समस्या दूर करने में काफी उपयोगी है। इसे रुई की मदद से रोजाना चेहरे पर लगाएं। करीब आधा घंटे बाद चेहरे को धो लें। ऐसा आप रोजाना कर सकती हैं। इससे ओपन सोर्स की परेशानी दूर होने के साथ स्किन पर निखार आता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
