नाभि का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
त्वचा की सुंदरता की चाहत सभी को होती हैं जो दूसरों के सामने आपको आकर्षक प्रदर्शित करती हैं। चेहरे की सुंदरता पर तो सभी ध्यान देते हैं लेकिन शरीर के कुछ हिस्से ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और यह कई बार शर्मिंदगी…
त्वचा की सुंदरता की चाहत सभी को होती हैं जो दूसरों के सामने आपको आकर्षक प्रदर्शित करती हैं। चेहरे की सुंदरता पर तो सभी ध्यान देते हैं लेकिन शरीर के कुछ हिस्से ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और यह कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता हैं। ऐसा देखने को मिलता हैं नाभि (Navel) के कालेपन में।
नाभि (Navel) में गंदगी रहने से वहां कालापन आने लगता है। जिस वजह से साड़ी या क्रॉप टॉप पहनते हुए आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। सुंदर और साफ नाभि आपकी सुंदरता बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नाभि का कालापन दूर करने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...
बेसन
नाभि को सुंदर बनाने में बेसन कारगर है। बेसन का इस्तेमाल करने के लिए आप बेसन में सरसो का तेल और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार हुए पेस्ट को आधे घंटे के लिए नाभि पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपकी नाभि से कालापन दूर हो जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी
नाभि में कालापन को दूर करने के लिए सबसे पहले एक चुटकी मुल्तानी मिट्टी लीजिए और उसमें दो-दो बूंद बादाम का तेल, नींबू का रस व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। अब नहाने के 15 मिनट पहले इसे नाभि पर लगा लें।
चिरौंजी
चिरौंजी में, शहद, नींबू और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाए। पेस्ट को नाभि पर लगाने से कुछ ही दिनों में कालापन दूर हो जाएगा। आप चाहे तो चिरौंजी के पेस्ट से घुटनों और कोहनियों को गौरा कर सकते हैं।
हल्दी
ये तो आपको मालूम होगा कि हल्दी स्किन को सुंदर और गोरा बनाती है, पर क्या आप जानती हैं कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी नाभि के कालेपन को दूूर कर चमका सकते हैं। इसके लिए आपको हल्दी में मलाई, दूध और बेसन को मिलाकर पैक तैयार करना है। अब इस पेस्ट को दस मिनट के लिए नाभि पर लगाएं। रोजाना नहाते वक्त ऐसा करें। देखते ही देखते नाभि का कालापन दूर हो जाएगा।
नारियल का तेल
नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। 10 मिनट तक ऑलिव ऑयल से नाभि की मालिश करें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से नाभि के आसपास की जगह को साफ कर दे। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में कालापन दूर होने के साथ ही स्किन मॉश्चराइज भी हो जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
