गठिया के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
गठिया (Arthritis) और जोड़ों का दर्द ऐसी बीमारी है, जिसके होने की कोई निश्चित वजह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव इसका बड़ा कारण हैं। इससे हमारा खान-पान, स्वास्थ्य, दिनचर्या और काम सब प्रभावित होता…
गठिया (Arthritis) और जोड़ों का दर्द ऐसी बीमारी है, जिसके होने की कोई निश्चित वजह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव इसका बड़ा कारण हैं। इससे हमारा खान-पान, स्वास्थ्य, दिनचर्या और काम सब प्रभावित होता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो इसका समाधान कर सकते हैं-
- पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी मददगार है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है।
- इस दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से अर्थराइटिस (Arthritis) के रोगियों को बहुत फायदा होता है। इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 कली से ज्यादा इसका सेवन करने से बचें।
-अर्थराइटिस (Arthritis) से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस बहुत कारगार उपाय है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं।
ध्यान रखें इस रस के स्वाद को अच्छा करने के लिए इसमें कुछ न मिलाए। तीन महीने तक इस रस का सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
