24 घण्टे ऑनलाइन

इस फेसपैक से मिलेगा गज़ब का निखार

सेंसिटिव स्किन वालों को कोई भी नयी चीज चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। वजह है कि कोई भी प्रोडक्ट उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार की दिक्कत दे सकता है। स्किन लाल होना, खुजली, दाने या फिर अन्य दिक्कतें…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

सेंसिटिव स्किन वालों को कोई भी नयी चीज चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। वजह है कि कोई भी प्रोडक्ट उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार की दिक्कत दे सकता है। स्किन लाल होना, खुजली, दाने या फिर अन्य दिक्कतें हो सकती है।

ऐसे में घरेलू उपायों को सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) केयर रुटीन में शामिल किया जा सकता है। आज हम आपको सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin)  के लिए कुछ फेसपैक बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने चेहरे पर ट्राई कर सकती है।

नारियल तेल को अपने हथेलियों पर दो से तीन चम्मच तेल ले लें। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। बीस मिनट के बाद त्वचा को धो लें। नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण पाये जाते है।जो सूजन बैक्टीरिया से लड़ने में स्किन की मदद करते है।

सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin)  वाले लोग एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों से जेल निकाल लें। अब इस जेल को सोने से पहले अपनी स्किन पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह चेहरे को धो लें। एलोवेरा स्किन से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करता है। स्किन बर्न, या किसी प्रकार का संक्रमण या खुजली से आराम दिलाता है।

सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin)  वाले लोग केला के फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए केले को छिलके को पीस लें इसमें शहद मिलाएं इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin)  केयर रुटीन में केले के छिलके को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।केला चेहरे पर चमक लाता है। केला चेहरे की गहराई से सफाई करता है।

सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin)  वालों के लिए खीरे का फेसपैक भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले खीरे को घिस ले और पेस्ट तैयार कर लें। इसमें हल्दी और नींबू डालकर मिक्स करलें। इस पैक को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद धो लें।


आलू का फेसपैक भी ट्राई कर सकते है। इसके लिए आलू को उबाल कर पीस लें। शहद मिक्स कर लें। इस फेसपैक को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। आलू में इंफ्लामेटरी गुण पाये जाते है। साथ ही विटामिन डी भी पाया जाता है जिससे एलर्जी और सूजन में आराम मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…