24 घण्टे ऑनलाइन

झड़ते बालों से है परेशान, तो आजमाए ये ऑइल

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कभी महिलाएं कंघी करती हैं तो कंघी के साथ ही उनके टूटे हुआ बालों का एक गुच्छा बन जाता हैं और इसी तरह बाल झड़ते (Hair Fall) रहे तो वह दिन दूर नहीं हैं जब आपको गंजेपन का शिकार होना पड़ जाएगा। ऐसे…

24GhanteOnline
February 14, 2025
5 min read

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कभी महिलाएं कंघी करती हैं तो कंघी के साथ ही उनके टूटे हुआ बालों का एक गुच्छा बन जाता हैं और इसी तरह बाल झड़ते (Hair Fall) रहे तो वह दिन दूर नहीं हैं जब आपको गंजेपन का शिकार होना पड़ जाएगा। ऐसे में जरूरी हैं कि बालों की सही देखभाल करते हुए इन्हें पोषित और जड़ों से मजबूत किया जाए। आपका यह काम कर सकता हैं तेल जिसकी स्कैल्प पर की गई मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता हैं और जड़ें मजबूत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ हेयर ऑइल की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए लाभदायी साबित होंगे और बालों को झड़ने (Hair Fall) से बचाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन हेयर ऑइल के बारे में...

नीम और तुलसी का तेल

इस हर्बल तेल को बनाने में नीम और तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों को झड़ने (Hair Fall) से बचाता है और स्कैल्प को भी स्वस्थ रखता है। इनके एंटी- माइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण खुजली वाले स्कैल्प को ठीक करते हैं और डैंड्रफ से भी बचाते हैं। यह तेल बालों को बढ़ने में मदद करता है और बालों को ड्राइनेस से बचाता है, साथ ही पोषण भी प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए आपको नारियल तेल, ताजी तुलसी की पत्तियां, नीम पत्तियां और मेथी के दाने बराबर मात्रा में चाहिए। इन सबको पीस कर उबाल लें। इसके बाद इस मिश्रण को निथार लें। फिर एक जार में स्टोर करके रख लें। अब इसे जब चाहे लगा सकती हैं।

नीबू का तेल

नीबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को कमजोर होने से बचाता है और इस तरह से बाल कम गिरते (Hair Fall) हैं। यह स्कैल्प के रोम छिद्रों को खोलता है और इस तरह से डैंड्रफ भी कम होते हैं। इस तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि संभव है कि यह आपके स्कैल्प को न सूट करे। इसे बनाने के लिए आपको नींबू के बाहरी लेयर को कसना पड़ेगा। अब इसे ऑलिव ऑइल के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। कुछ दिनों के लिए धूप में रखें। अब इस तेल को निथार लें और जार में रख लें। नींबू का यह तेल बालों पर लगाने के लिए तैयार ही चुका है।

आंवला का तेल

आंवला में कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के बढ़ने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह बालों को समय से अफले सफेद होने से भी बचाता है। इसे बनाने के लिए आंवला में से बीज निकाल लें। अब लगभग 8 से 10 आंवला लें और इसे पानी के साथ मिला कर ग्राइन्ड कर लें। अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें। इसमें 1 कप नारियल तेल को मिलाएं। इन दोनों को 10 से 15 मिनट के लिए उबाल लें। जब यह मिश्रण ब्राउन कलर का हो जाए, तो गैस को बंद कर दें। ठंड होने पर एक कंटेनर में निकालें। आपका यह तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

गुड़हल का तेल

गुड़हल के फूल को बालों की ग्रोथ के लिए जाना जाता है, यह जड़ों को मजबूत करता है और टूटने से बचाता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आपको करीब आठ गुड़हल के फूल चाहिए। इन्हें मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी बर्तन में डालें और इसमें नारियल का तेल मिलाएं। जब इसका रंग बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। तेल को छन लें और किसी जार में रख दें। यह तेल बालों पर इस्तेमाल के लिए तैयार है।

करी पत्ती का तेल

करी पत्तियों में एंटी- ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो बाल की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है और बालों को गिरने से रोकता है। इसके एंटी- माइक्रोबियल गुण डैंड्रफ को दूर रखते हैं। यह बालों को समय से पहेल सफेद होने से भी रोकता है। इसे बनाने के लिए एक छोटे बर्तन में एक मुट्ठी करी पत्तियां और एक कप नारियल का तेल डालें। इस मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक कि तेल पर काले रंग का लेयर न आ जाए। इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें, बाद में पत्तियों को अलग करें और जार में स्टोर करें। आप इस तेल को अपने बालों पर लगा सकते हैं।

काले जीरे का तेल

काला जीरा स्कैल्प को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस तेल में एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और ड्राई रखते हैं। यह तेल बालों के बढ़ने में मदद करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए 5 कप पानी और 2 मुट्ठी काले जीरा को एक बर्तन में डालें। इसे 10 मिनट के लिए उबालें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑइल मिला लें। फिर किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। अब आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…