चमत्कारी गुणों से भरपूर है ये छोटा सा पत्ता, जानें और भी फायदे
तुलसी (Tulsi) के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी को एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना गया है। तुलसी का उपयोग बहुत पहले से आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा है। ये कई बीमारियों को सही करने…
तुलसी (Tulsi) के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी को एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना गया है। तुलसी का उपयोग बहुत पहले से आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा है।
ये कई बीमारियों को सही करने में सक्षम है। इसलिए आयुर्वेद में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है। पहले के समय में किसी के बीमार पड़ने पर दादी-नानी के नुस्खों में भी तुलसी का उपयोग होता था। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से भी बचाते हैं।
तुलसी के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। प्रतिदिन सुबह तुलसी के एक या दो पत्ते खाने से बदलते मौसम में होने वाले रोगों की वजह से बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।
तुलसी के पत्ते मुंह की दुर्गंध से निजात दिलाते हैं। रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते मुंह में रखकर चूसने से सांस में आने वाली दुर्गंध दूर होती है, लेकिन तुसली के पत्तों को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।
तुलसी सर्दी-जुकाम के साथ बुखार में भी फायदा पहुंचाती है। काली मिर्च और तुलसी को पानी में उबाल कर काढ़ा बनाएं, इसमें मिश्री डालें। इसको पीने से बुखार में राहत मिलती है। जुकाम होने पर तुलसी को पानी में उबाल कर भाप लेने से भी फायदा होता है।
तुलसी पेट संबंधित परेशानियों में भी लाभ पहुंचाती है। लूज मोशन होने पर तुलसी को जीरे के साथ पीस लें और दिन में तीन से चार बार इस मिश्रण को खाएं। इससे दस्त की समस्या से निजात मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
