आधी रात को अयोध्या की जेल से दो कैदी फरार, अधीक्षक सहित 7 सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के अयोध्या की जिला जेल (Ayodhya Jail) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देर रात जिला कारागार से दो कैदी अचानक कहीं फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की जिला जेल (Ayodhya Jail) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देर रात जिला कारागार से दो कैदी अचानक कहीं फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी निवासी अमेठी और शेर अली निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी गंभीर मामलों में जेल में बंद थे।
गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जेल (Ayodhya Jail) में बंद था, जबकि शेर अली बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों कैदियों ने तन्हाई के बैरक की दीवार तोड़ी और उसके बाद जेल की बाउंड्री वॉल कूदकर फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस और जेल प्रशासन की कई टीमें गठित की गईं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
फरार कैदियों की तलाश की जा रही
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जेल एस।के। मैत्रीये मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और लापरवाही के बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, फरार कैदियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया
वहीं, इस पूरे मामले में अब तक DG जेल PC मीडा ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र के साथ-साथ कुल 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि देर रात अरगड़े के पास से दोनों कैदी 30 से अधिक ईंटों को निकाल कर जेल (Ayodhya Jail) की दीवार को फांद कर फरार हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
