24 घण्टे ऑनलाइन

27 जनवरी को UCC दिवस मनाने का सीएम धामी ने किया ऐलान

सोमवार को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में UCC के पोर्टल को लॉन्च किया। बता दें ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

सोमवार को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में UCC के पोर्टल को लॉन्च किया। बता दें ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कराया पहला रजिस्ट्रेशन


कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने UCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया। बता दें यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले सीएम धामी पहले व्यक्ति बन गए हैं। सीएम ने कहा मां गंगा के उद्गम स्थल देवभूमि उत्तराखंड से समानता की अविरल धारा बहने लगी है। समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। आज से समानता के नए युग का शुभारंभ हो गया है।

27 जनवरी को हर साल मनाया जाएगा UCC दिवस


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC नियमावली कमेटी का आभार व्यक्त कर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। सीएम धामी ने कहा इसी पल से उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि ये पल मेरे लिए भावनात्मक पल है। यूसीसी का पोर्टल लॉन्च करने के दौरान सीएम धामी ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में हर साल 27 जनवरी को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

हलाल, तीन तलाक में लगेगा पूरी तरह से विराम : धामी


सीएम ने कहा 2022 में मैंने जो वायदा जनता से किया था आज वह पूरा हो गया है। मुझे उम्मीद थी कि जनता इस कार्य में मेरा साथ देगी, वो आज सफल हुआ है। सीएम ने कहा लगभग तीन साल बाद ये पल आया है, जब यूसीसी कानून लागू हो गया है। अब धर्म, जाति, लिंग के आधार में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। वहीं अब हलाल, तीन तलाक, बहु विवाह, बाल विवाह में पूरी तरह से विराम लग जाएगा।

Tags:ucc

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…