24 घण्टे ऑनलाइन

यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 21 और 27 जनवरी को होने वाली UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसमें शामिल होना चाहते हैं, वो यूजीसी नेट की…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 21 और 27 जनवरी को होने वाली UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसमें शामिल होना चाहते हैं, वो यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर (आवेदन संख्या) और डेट ऑफ बर्थ (जन्मतिथि) की जरूरत पड़ेगी।

अगर किसी अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है या प्रवेश पत्र में दिए गए डिटेल्स में कोई गड़बड़ी है, तो उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से 011-40759000 पर या [email protected] पर ई-मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- उसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब डिटेल्स को सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर जरूर लाएं ये डॉक्यूमेंट्स


- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- एक पासपोर्ट साइज फोटो (ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड किया गया फोटो)
- वैलिड फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट (फोटो सहित)

UP Board 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित, जानें परीक्षा की नई डेट


- फोटो पहचान पत्र पर दर्ज नाम एडमिट कार्ड पर लिखे नाम से मेल खाना चाहिए
- अगर दिव्यांग कैटेगरी के अंतर्गत छूट का दावा किया जाता है तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…