24 घण्टे ऑनलाइन

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 53 परीक्षा केंद्रों पर होगी

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा 14 जून को जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

24GhanteOnline
June 11, 2026
2 min read

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा 14 जून को जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, बिजली, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाए। सीसीटीवी कैमरों, जैमर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच सुनिश्चित की जाएगी।

परीक्षा दिवस पर सुबह 8 बजे से केंद्र परिसरों की सघन चेकिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी, जिसके लिए पुलिस बल और महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा अवधि के दौरान धारा 163 का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी, नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

Tags:Uksssc

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…