24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अप्रैल, मई और जून 2026 की सहायता राशि के रूप में लाभार्थियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 4.39 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी…

24GhanteOnline
July 7, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अप्रैल, मई और जून 2026 की सहायता राशि के रूप में लाभार्थियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 4.39 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय से योजना के लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों को राज्य सरकार प्रति माह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। योजना के तहत मार्च 2026 तक की सहायता राशि पूर्व में ही जारी की जा चुकी थी।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 के लिए 4,917 लाभार्थियों को 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये, मई 2026 के लिए 4,879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपये तथा जून 2026 के लिए 4,848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है।

मंत्री आर्या ने कहा कि योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका लाभार्थी के विवाह अथवा लाभार्थी के सेवायोजित होने पर उसका नाम योजना से हटा दिया जाता है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…