24 घण्टे ऑनलाइन

अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

लाइफ़स्टाइल डेस्क। तिल किसी भी चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं, लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो पूरा चेहरा भी खराब लगने लगता है। आमतौर पर लोग तिल हटाने के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं , लेकिन जरूरी नहीं…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

लाइफ़स्टाइल डेस्क। तिल किसी भी चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं, लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो पूरा चेहरा भी खराब लगने लगता है। आमतौर पर लोग तिल हटाने के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं , लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर किसी के बजट में हो। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए नैचुरल तरीके से तिल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। जिनसे कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा। जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में।

केले का छिलका


केले आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं  बल्कि आपको खूबसूरती निखारने में भी काम आ सकता है। अगर आप तिल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केले के छिलका लेकर उसके अंदर के भाग को तिल में रखकर किसी कपड़े से बांध लें। रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। दूसरे दिन इसे हटा दें। इस उपाय को अपनाकर आप आसानी से तिल को खत्म कर सकते हैं।

सेब का सिरका


सेब का सिरका भी तिल हटाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को ठीक ढंग से साफ कर लें। इसके बाद थोड़ा सा सेब का सिरका लेकर अच्छी तरह से चेहरे की मसाज करें। दूसरे दिन सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ दिन इस उपाय को अपनाकर तिल हल्का हो जाएगा। जो सयम के साथ गायब हो जाएगा।

कच्चा आलू


काले धब्बों, घेरे के साथ-साथ तिल सके छुटकारा दिलाने में कच्चा आलू कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए कच्चे आलू का एक पीस लेकर तिल में हल्के हाथों से रगड़े। इसके अलावा आप चाहे तो कच्चे आली का पेस्ट बनाकर तिल में लगा लें। रातभर लगा रहने के बाद दूसरे दिन साफ पानी से धो लें।

प्याज


थोड़ा सा प्याज लेकर पीस लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर इसे तिल पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे रात को सोने से पहले लगाएं। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

लहसुन


तिल से छुटकारा दिलाने में लहसुन मदद कर सकता है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद रात को सोने से पहले इसे तिल में लगाकर ऊपर से साफ कोई कपड़ा बांध लें।  दूसरे दिन हटा लें। कुछ दिनों तक लगातर इस उपाय को अपनाने से तिल हट जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…