UP Board 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब होगा एग्जाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 24 जनवरी से शुरू होगा और दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में…
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 24 जनवरी से शुरू होगा और दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होगी। बोर्ड ने जिलेवार टाइम टेबल जारी किया है। 29 और 30 जनवरी को यूपी टीईटी एग्जाम के कराण उस दिन प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि किस जिले में 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन कब किया जाएगा।
यूपीएमएसपी की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार पहले चरण में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। पहले फेज में लखनऊ, बस्ती, बरेली, सहारनपुर, अयोध्या, देवीपाटन, आगरा, चित्रकूट, झांसी और आजमगढ़ मंडल शामिल है।
वहीं दूसरे चरण में प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित किया जाएगा। वहीं 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर होंगी। 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम बाहरी परीक्षक की मौजूदी में होगी।
UP Board परीक्षा 2026 में कितने स्टूडेंट्स होंगे शामिल?
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में करीब 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसमें 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए लगभग 27.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए 24.8 के करीब स्टूडेंट्स ने एप्लीकेशन फाॅर्म भरा है। बोर्ड परीक्षा का आयोजन UPMSP की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत राज्य भर के विभिन्न जिलों में निर्धारित किए गए केंद्रों पर किया जाएगा।
UP Board परीक्षा केंद्रों पर होगी कड़ी सुरक्षा
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। एग्जाम सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। दो चरण की जांच के बाद स्टूडेंट्स को एग्जाम हाॅल में प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा होगी। केंद्रों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। बोर्ड एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
