24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में इस्तेमाल ऑटोमैटिक मशीनों से पूरे यूपी को बनाएंगे इंसेक्ट फ्री, पहली बार होगा प्रयोग

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक मिस्ट ब्लोअर और मिनी फॉगिंग मशीनों का प्रयोग अब पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। महाकुम्भ में इन मशीनों…

24GhanteOnline
March 3, 2025
3 min read

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक मिस्ट ब्लोअर और मिनी फॉगिंग मशीनों का प्रयोग अब पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। महाकुम्भ में इन मशीनों का सफल इस्तेमाल किया गया था। जिससे संतों और श्रद्धालुओं को मच्छरों और मक्खियों से राहत मिली। अब इन्हीं मशीनों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। जिससे प्रदेश को इंसेक्ट-फ्री बनाया जा सके। इस तरह का प्रयोग उत्तर प्रदेश में पहली बार किया जाएगा। ये आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली मशीनें नगर निगमों और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संतों और श्रद्धालुओं को मच्छर-मक्खी से बचाने वाली अत्याधुनिक 107 ब्लोअर मिस्ट मशीनें नगर निगमों को सौंपे जाने की तैयारी है। वहीं, 110 मिनी फॉगिंग मशीनें स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी। अखाड़ों को इंसेक्ट फ्री बनाने में कारगर ये मशीनें अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस्तेमाल की जाएंगी। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के नियंत्रण में यह मिनी फागिंग मशीन बेहद कारगर है। सबसे खास बात यह है कि कॉल करते ही ये ऑटोमैटिक मशीन 30 मिनट के भीतर लोगों तक पहुंचने में सक्षम है।

अत्याधुनिक मशीनों (Automatic Machine) की तैनाती


महाकुम्भ के नोडल जॉइंट डायरेक्टर (वेक्टर कंट्रोल) डॉ वीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के नगर निगमों को 107 ब्लोअर मिस्ट मशीनें सौंपी जाएंगी। यह कूड़े और गंदगी पर छिड़काव में काफी मददगार साबित होंगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को 110 मिनी फॉगिंग मशीनें सौंपी जाएंगी। जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर प्रभावी रोक लगाने के सक्षम रहेंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी इनका व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सफाई और वेक्टर नियंत्रण में भी इनसे बड़ी मदद मिलेगी।

30 मिनट में पहुंचेगी ऑटोमैटिक मशीन (Automatic Machine) 


मेले में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुम्भ में इस्तेमाल की गई ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट मशीनें इतनी प्रभावी रहीं कि कॉल करने के 30 मिनट के भीतर किसी भी स्थान पर पहुंच सकती हैं। इसी तर्ज पर अब मूविंग वेक्टर कंट्रोल यूनिट पूरे प्रदेश में संचालित की जाएगी। ताकि किसी भी इलाके में संक्रमण या मच्छरों की समस्या होने पर तुरंत फॉगिंग और मिस्ट ब्लोअर से छिड़काव किया जा सके।

स्वच्छ और स्वस्थ यूपी की ओर बड़ा कदम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर मच्छर-मक्खियों से बचाव के लिए व्यापक सेवा शुरू की जा रही है। अब आम जनता को भी तत्काल सुविधाएं मिल सकेंगी। इन मशीनों के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी कारगर साबित होगी तकनीक


महाकुम्भ में पेट्रोल से चलने वाली ब्लोअर मिस्ट मशीनों से बड़े पैमाने पर छिड़काव कार्य किया गया। अब यह मशीनें नगर निगमों को सौंपी जाएंगी। जिससे कूड़े और गंदगी पर कीटनाशक का छिड़काव किया जा सके। खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होगी। क्योंकि बाढ़ के बाद गंदगी और मच्छरों के बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।

बेहद प्रभावी होंगी ये मशीनें


जब डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सामने आएगा, तो मरीज के घर और उसके आसपास 50 घरों में वेक्टर नियंत्रण के तहत छिड़काव किया जाएगा। इस अभियान में यह मिनी फॉगिंग मशीनें बेहद प्रभावी साबित होंगी और डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

यूपी की जनता को मिलेगा नया सुरक्षा कवच


महाकुम्भ में सफलता के बाद अब यूपी सरकार इस तकनीक को पूरे प्रदेश में लागू करने जा रही है। इससे मच्छर-मक्खियों से होने वाली बीमारियों को रोका जा सकेगा। साथ ही प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…