UPPSC ने कृषि सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कृषि सेवा 2024 मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कृषि सेवा 2024 मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपने हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 23 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा।
परीक्षा राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं। परीक्षा डेट 17 मार्च को घोषित किया गया था।
ऐसे करें डाउनलोड
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि मांगी गई डिटेल को दर्ज कर सबमिट करें।
- हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
RO-ARO प्री-2023 की परीक्षा की डेट की घोषणा, इतने घंटे का होगा एग्जाम
प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल करीब 2,029 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेन्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जिरए आयोग ग्रुप ए और बी में यूपी कृषि सेवा और वरिष्ठ तकनीकी सहायक पदों के 268 रिक्तियों को भरेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
