24 घण्टे ऑनलाइन

UPSC CDS-1 का टाइमटेबल जारी, ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 1 परीक्षा 2025 के लिए upsc.gov.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 13 अप्रैल को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अगर आपने CDS 1 के लिए अप्लाई किया है…

24GhanteOnline
March 28, 2025
2 min read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 1 परीक्षा 2025 के लिए upsc.gov.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 13 अप्रैल को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अगर आपने CDS 1 के लिए अप्लाई किया है यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

यहां चेक करें परीक्षा शेड्यूल


पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, इस दौरान इंग्लिश पेपर की परीक्षा होगी।
दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज की परीक्षा होगी, जिसका टाइमिंग 12:30 बजे से 02:30 बजे तक होगी।
तीसरी शिफ्ट की परीक्षा में मैथ्स के सवाल पूछे जाएंगे, जिसकी टाइमिंग शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी।

कितने देर की होगी परीक्षा


आपको बता दें कि UPSC CDS-1 की परीक्षा 2 घंटे की होगी। जोकि पेन एंड पेपर मोड में होगी। इस परीक्षा के कुल 457 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से 457 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?


UPSC CDS-1 2025 का एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शेड्यूल


>> ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
>> यहां होम पेज पर आपको ‘What's New' सेक्शन दिखेगा।
>> अब आपको 'Examination Time Table: Combined Defence Services >> Examination (I), 2025' लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम का शेड्यूल ओपन हो जाएगा।
>> इसके बाद आप एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…