UPSC CDS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS) (2) 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 349 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन किया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थी अब डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में…
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS) (2) 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 349 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन किया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थी अब डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) में लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (SSB) की ओर से लिए गए इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। सफल अभ्यर्थियों को नंबर जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें UPSC CDS रिजल्ट:
>> यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए Whats New सेक्शन में जाएं।
>> यहां UPSC CDS (2) 2024 के लिंक क्लिक करें
>> एक पीडीएफ आफकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब नाम और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें।
यूपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार2,534 उम्मीदवारों ने IMA लिखित परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की। वहीं 900 अभ्यर्थियों ने INA के लिए लिखित परीक्षा पास की और 613 उम्मीदवार AFA लिखित परीक्षा में सफल हुए थे। UPSC ने स्पष्ट किया कि मेरिट सूचियों को तैयार करते समय मेडिकल परीक्षा परिणामों पर विचार नहीं किया गया था।
चौकी में दिन में पूजा-अर्चना, शाम को रोजा-इफ्तार, दारोगा पर एक्शन
चयनित उम्मीदवारों की जन्म और शैक्षिक योग्यता की तारीखों को वर्तमान में संबंधित सेवा मुख्यालय द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
