यूरिक एसिड को कंट्रोल करेंगे ये फल
अगर आप भी एड़ियों और घुटनों के दर्द या फिर गठिया के शिकार हैं तो आपके शरीर में मौजूद यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल बढ़ सकता है. यूरिक एसिड के मरीजों को असहनीय दर्द सहना पड़ता है. जरूरी है आप इसे वक़्त रहते ही कंट्रोल…
अगर आप भी एड़ियों और घुटनों के दर्द या फिर गठिया के शिकार हैं तो आपके शरीर में मौजूद यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल बढ़ सकता है. यूरिक एसिड के मरीजों को असहनीय दर्द सहना पड़ता है. जरूरी है आप इसे वक़्त रहते ही कंट्रोल करना सीख ले वरना आपको आगे चल कर काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. यूरिक एसिड हमारे खानपान से ही बढ़ता है. कई ऐसे फल हैं जो बड़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
यूरिक एसिड (Uric Acid)घटाने के उपाय करना जरूरी है क्योंकि, शरीर में इसका लेवल बढ़ने से यह हड्डियों और जोड़ों के बीच जमा होने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द , जोड़ों में सूजन, और अकड़न की समस्या पैदा हो जाती है.
अगर यूरिक एसिड को घटाने के तरीके नहीं अपनाए गए तो यह आपको गंभीर खतरे में डाल सकता है. कई लोग सवाल करते हैं कि यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें? तो आपको सबसे पहले यूरिक एसिड घटाने के लिए नेचुरल तरीकों ,को अपनाना चाहिए.
अगर फलों के सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है भला. यहां 4 ऐसे फलों के बारे में बताया गया है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखकर गाउट के रोगियों को भी आराम दिला सकते हैं.
1. संतरा और नींबू
गठिया के रोगियों या हाई यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट संतरा या नींबू को जरूर शामिल करना चाहिए. रोजाना एक संतरे का सेवन कर यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है. संतरा और नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. इन दोनों में सिट्रिक एसिड भी होता है जो यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. इनका सेवन कर शरीर को डिटॉक्सीफाई भी किया जा सकता है.
2. सेब
हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं. यह न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाना है बल्कि शरीर की कई समस्याओं से रक्षा भी करता है. सेब यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में कारगर माना जाता है. सेब में मौजूद मैलिक एसिड यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है. आप सेब के सिरका के भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
फालसा का शर्बत से मिटाएं थकान, देखें रेसिपी
3. चेरीज
यह फल भी विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की भी भरमार होती है. यह यूरिक एसिड के रोगियों को आराम दिलाने में मदद कर सकता है. चेरीज का सेवन कर शरीर से यूरिक एसिड लेवल को घटाया जा सकता है. चेरीज खाने से जोड़ों में यूरिक एसिड क्रिस्टल्स नहीं बनते हैं जिससे गाउट के रोगियों को भी काफी फायदा मिल सकता है.
4. केला
इस फल में भरपीर मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है. रोजाना केले का सेवन कर यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. केला यूरिक एसिड को छोटे-छोटे क्रिस्टल में बंटने से भी रोक सकता है. गठिया के मरीजों को रोजाना एक केले का सेवन जरूर करना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
