24 घण्टे ऑनलाइन

डैंड्रफ दूर करने के लिए करें इसका इस्तेमाल

एप्पल साइडर सिरके की खास बात है कि ये एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक होता है। इसका इस्तेमाल बालों से डैंड्रफ (Dandruff) सहित कई हेल्थ और सौंदर्य संबंधी समस्याओं के लिए एक नेचुरल इलाज के रूप में किया जाता है।…

24GhanteOnline
June 14, 2026
3 min read

एप्पल साइडर सिरके की खास बात है कि ये एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक होता है। इसका इस्तेमाल बालों से डैंड्रफ (Dandruff)  सहित कई हेल्थ और सौंदर्य संबंधी समस्याओं के लिए एक नेचुरल इलाज के रूप में किया जाता है।

डैंड्रफ (Dandruff)  आपके स्कैल्प पर रतदार, खुजली और कभी-कभी लाल त्वचा का कारण बनती है। कई लोगों का मानना ​​है कि सेब का सिरका डैंड्रफ उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक एंटिफंगल और रोगाणुरोधी एजेंट है, जिसका अर्थ है कि यह आपके बालों में होने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है जो डैंड्रफ (Dandruff) होने का कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं बालों से डैंड्रफ (Dandruff) साफ करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का यूज कैसे कर सकते हैं-

एप्पल साइडर विनेगर और पानी


एक कप एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। अब इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर और टी ट्री ऑयल


एप्पल साइडर विनेगर की तरह टी ट्री ऑयल भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मददगार है। आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर में कुछ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलानी है। इसके बाद इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प पर लगा कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को साफ कर लें।

एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा


बेकिंग सोडा में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो डैंड्रफ से निजात पाने में मदद करते हैं। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसके बाद अपने बालों को धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर और जैतून का तेल


एप्पल साइडर विनेगर के साथ जैतून का तेल आपके बालों से डैंड्रफ हटाने के साथ मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर में एक छम्मच जैतून का तेल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। फिर थोड़ी देर बाद अपने बालों को साफ पानी से क्लीन कर लें।

नोट


एप्पल साइडर विनेगर के ज्यादा यूज से स्कैल्प में आपको सुखापन महसूस हो सकता है। इसका उपोग करने के लिए आप हल्के हाथों से अपने स्कैलप पर मसाज करें और शैम्पू से अपने बालों को धो लें। इसके अलावा, एप्पल साइडर विनेगर का यूज करने से पहले ये जरूर टेस्ट कर लें कि एप्पल साइडर विनेगर से आपकों किसी तरह की एलर्जी न हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…