24 घण्टे ऑनलाइन

पिंजरों से करें घर की सजावट, यहां से ले आइडियाज

घर को ख़ास तरीके से सजाने से घर खूबसूरत लगता है। आजकल यूनिक तरीके से घर सजाने के लिए लोग तरह-तरह तरीके इस्तेमाल करते हैं, उसी में से एक है बर्डकेज (Birdcage) से सजावट और दिलचस्प बात यह है कि इन पिंजड़ों का इस्तेमाल…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read
पिंजरों से करें घर की सजावट, यहां से ले आइडियाज

घर को ख़ास तरीके से सजाने से घर खूबसूरत लगता है। आजकल यूनिक तरीके से घर सजाने के लिए लोग तरह-तरह तरीके इस्तेमाल करते हैं, उसी में से एक है बर्डकेज (Birdcage) से सजावट और दिलचस्प बात यह है कि इन पिंजड़ों का इस्तेमाल चिड़ियों को बंदिश बनाने के लिए नहीं किया जा रहा, बल्कि इनका इस्तेमाल घर को रचनात्मक तरीक़े से सजाने के लिए किया जा रहा है। आइए जानते है आप किस तरह बर्डकेज (Birdcage) को अपने घर की डैकोरेशन का खास हिस्सा बना सकते हैं।

birdcage for home decor,home decoration,birdcages,bird cage for home,household tips,home decor tips ,होम डेकोर टिप्स, हाउसहोल्ड टिप्स, चिडिया के पिंजरे से सजाये अपना घर

फूल

फूलों से सजे बर्डकेजेस काफ़ी आकर्षक लगते हैं। ज़रूरी नहीं कि आप बर्डकेज (Birdcage) के अंदर ही फूलों को भरकर रखें। आप चाहें तो उनके ऊपर गुलाब का छोटा-सा गुच्छा भी रख सकती हैं या फिर पिंजड़े के चारों ओर फूलों की माला लपेट सकती हैं।

लाइट्स की लड

आजकल यह स्टाइल पिन्ट्रेस्ट पर काफ़ी ट्रेंड कर रहा है। अपनी पसंद और रचनात्मकता के मुताबिक़, आप चाहें तो लाइट्स को पिंजड़े के अंदर भर सकती हैं या फिर उसके चारों ओर लाइट की लड़ी लपेट लें।

कैंडल्स

आप अपने बर्डकेज (Birdcage) को घर के किसी कोने में रखकर उसमें कैंडल्स भी लगा सकती हैं। किसी पार्टी के लिए आप इसमें कैंडल्स लगाकर इसे लैन्टर्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।


birdcage for home decor,home decoration,birdcages,bird cage for home,household tips,home decor tips ,होम डेकोर टिप्स, हाउसहोल्ड टिप्स, चिडिया के पिंजरे से सजाये अपना घर

टेबल डैकोरेशन

आप बर्डकेज (Birdcage) से अपनी ड्राइंग रूम की खूबसूरती भी बढ़ा सकती है। अपनी बर्डकेज को टेबल की सजावट के लिए इस्तेमाल करें। बर्डकेज से घर की सजावट करने के लिए यह आइडिया सबसे अलग है।

पौधे

बर्डकेज (Birdcage) में आप पौधे भी रख सकती हैं। किसी एक पौधे का पूरा का पूरा गमला अंदर रखें या फिर छोटे-छोटे ढेर सारे सक्युलेंट्स (छोटे-छोटे पौधे, जिन्हें उगने के लिए बहुत कम मिट्टी और पानी की ज़रूरत होती है) बीचोंबीच बिखेर दें। यदि आप बर्डकेज को लटकाने की योजना बना रही हैं तो मनी प्लांट जैसे लताओं को इसमें रखें, ताकि वे पिंजड़े के बाहर ख़ूबसूरती से लटकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…