24 घण्टे ऑनलाइन

इस्तेमाल चाय का इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

कई लोगों को सुबह उठते ही चाय (Tea) की जरूरत होती हैं और वे सुबह-सुबह की चाय का स्वाद लेना पसंद करते हैं। रोजाना चाय बनाने के बाद उबली हुई चाय की पट्टी को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उबली हुई चाय…

24GhanteOnline
January 30, 2026
3 min read

कई लोगों को सुबह उठते ही चाय (Tea) की जरूरत होती हैं और वे सुबह-सुबह की चाय का स्वाद लेना पसंद करते हैं। रोजाना चाय बनाने के बाद उबली हुई चाय की पट्टी को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उबली हुई चाय बहुत काम की हैं जिसके बेहद ही हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं। उबली हुई चाय (Tea) आपको सुंदरता दिला सकती हैं तो आपके दांत का दर्द भी दूर कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह उबली हुई चाय को फेंकने के बजाय अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

सनटैन करे दूर

बेकार बची टी-बैग्स (Tea Bags) का इस्तेमाल कर सनबर्न द्वारा जली, रूखी व काली पड़ी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए कुछ टी-बैग्स को ठंडे पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से दबाकर रखें। 10-15 मिनट के बाद इसे हटा कर चेहरे को ताजे पानी से धोएं। यह सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करेगा। ऐसे में सनबर्न से खराब हुई स्किन को साफ कर गहराई से पोषित करेगा। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों व झुर्रियों की समस्याएं दूर हो ठंडक का अहसास होगा। साथ ही स्किन दिनभर फ्रेश नजर आएंगी।

डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा

इससे आंखों के आसपास पड़े काले घेरे यानि डार्क सर्कल दूर होने में मदद मिलती है। इसके लिए टी- बैग्स को 10 मिनट तक फ्रिज में रखें। फिर उसे निकाल कर आंखों के ऊपर करीब 10-15 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इससे डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो आंखों में होने वाले जलन व खुजली से छुटकारा मिलेगा। साथ ही ठंडक का अहसास हो दिनभर फ्रेश फील होगा।

घाव भरने के लिए

औषधीय गुणों से भरपूर चायपत्ती का इस्तेमाल घाव भरने के लिए भी किया जा सकता है। बस इसके लिए प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट उबली हुई चायपत्ती लगाएं। उसके बाद कपड़े से घाव साफ करें। ऐसा कुछ दिन करने से घाव जल्दी भर जाएंगे।

बालों को हेल्दी बनाए

बालों का रूखापन और चमक वापिस पाने के लिए आप ब्लैक या ग्रीन-टी बैग यूज कर सकती हैं। इस इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में पानी और कुछ टी- बैग्स डालकर 15 मिनट तक उबालें। तैयार मिश्रण को ठंडा कर रूई की मदद से बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद बालों को अपने रेगुलर शैंपू से धोएं। इससे में नमी बरकरार रहने के साथ लंबे, घने, काले और मुलायम होंगे।

दांत दर्द से दिलाए आराम

दांत दर्द होने की समस्या में भी उबली हुई चाय काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक पैन में चायपत्ती या टी-बैग को डालकर उबालें। तैयार पानी को छान कर कुल्ला करें। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से दांत दर्द से आराम मिलेगा।

पैरों की बदबू होगी दूर

जिन लोगों के पैरों में बदबू आती है। उन्हें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक पैन में पानी व कुछ चाय की पत्ती या टी-बैग्स उबालें। 10-15 मिनट के बाद गैस बंद करें। तैयार मिश्रण को टब में डालकर ठंडा करें। फिर इस पानी में कुछ देर पानी से डुबोएं। इससे पैरों की बदबू से दूर होने में मदद मिलेगी। ‌

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…