हर मौसम स्किन करेगी ग्लो, करें इसका इस्तेमाल
खूबसूरत चेहरा के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा माना जाता है। जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ यह आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। अगर आप अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत…
खूबसूरत चेहरा के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा माना जाता है। जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ यह आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है।
अगर आप अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्टस का इस्तेमाल हैं लेकिन आप चाहे तो सिर्फ नारियल तेल (coconut oil) का ही इस्तेमाल करके नैचुरल खूबसूरती पा सकते हैं।
नारियल के तेल में फैटी एसि़ड होते हैं जो आपकी स्किन को टाइट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल, विटामिन एफ जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हर समस्या से कोसों दूर रखते हैं। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल। इसके अलावा नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। जो स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिलाती है।
अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोने के बाद तौलियां से पोंछ लें। इसके बाद थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लेकर चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद आप इसे एक मिनट तक अच्छे से मालिश करें। फिर चेहरे पर गर्म पानी में डूबा हुआ तौलिया रखें। सुनिश्चित करें कि तौलिया चेहरे के सभी हिस्सों को कवर करता है। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद पोर्स खुल जाएंगे।
एक मिनट से दो मिनट के लिए अपने चेहरे पर तौलिया छोड़ दें। फिर चेहरे के तेल को एक सूखे कपड़े से धीरे से पोंछ लें। रोजाना ऐसा करने से चेहरे की त्वचा अधिक चमकदार हो जाएगी। साथ ही त्वचा मुलायम हो जाती है।
रात को सोने से पहले नारियल तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा नारियल तेल हाथों में लेकर रगड़ लें जिससे कि वह अच्छे से मिक्स हो जाए। इसके बाज इसे अपनी चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से हल्के हाथों से मसाज कर लें। अगर चेहरे पर ज्यादा तेल हैं तो कॉटन की मदद से इसे हटा लें। रात को ऐसा ही लगा रहने दें। दूसरे दिन साफ पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
