24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ती उम्र बाद भी मिलेंगी खूबसूरत त्वचा, इसका इस्तेमाल

अंडे (Eggs) को बालों और स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन, विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, फॉस्फोरस, कोलीन और सेलेनियम अंडे में पाए जाने वाले…

24GhanteOnline
September 10, 2025
2 min read

अंडे (Eggs) को बालों और स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन, विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, फॉस्फोरस, कोलीन और सेलेनियम अंडे में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व हैं। इसके अलावा अंडे में ऐसे कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो स्किन की तमाम परेशानियों को दूर करते हैं और 40 की उम्र के बाद भी खूबसूरती को बरकरार रखते हैं।

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस तरह से इस्तेमाल करें अंडा (Eggs) 


ऑयली स्किन की समस्या के लिए


अगर आपकी स्किन ऑयली है और गर्मियों में इसकी वजह से आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं तो अंडे की सफेद जर्दी लेकर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद को मिक्स करके पूरे चेहरे पर लगा लें। करीब 15 मिनट बाद मुंह धो लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें। इससे ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाएगी।

दूर हो जाएंगी झुर्रियां 


अंडे का सफेद हिस्सा लेकर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं।  इससे आपकी स्किन को पोषण मिलेगा, साथ ही सप्ताह भर के अंदर आपको चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा। करीब 15 दिन लगातार लगाने के बाद आप इसे हर दो से तीन दिन में लगाएं। झुर्रियां दूर होने के साथ चेहरा ग्लो करने लगेगा।

एंटी-एजिंग फेसपैक


अंडे का फेसपैक बढ़ती उम्र के असर को भी छिपाने का काम करता है क्योंकि इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इस पैक को बनाने के लिए 1 अंडे का सफेद हिस्सा लेकर उसमें 4 से 5 बूंदें पचौली एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इसको अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

मुंहासे दूर करने के लिए


एक चम्मच संतरे के रस में अंडे का सफेद हिस्सा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब झाग आ जाए तब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को चेहरे पर घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद इसे स्क्रब करते हुए हटाएं।  ऐसा कुछ दिन करने से मुंहासों की समस्या में राहत मिलेगी।

ब्लैक हेड्स दूर करने के लिए


एक चम्मच अंडे के सफेद वाले हिस्से में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच कॉर्न स्टार्च मिलाएं। इसके बाद इसे स्क्रब की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे ब्लैक हेड्स की समस्या दूर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…