गंजेपन का इलाज करेगी किचन में मौजूद ये चीज
खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कम उम्र में भी लोग बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या से काफी परेशान है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए की तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी अधिक होते…
खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कम उम्र में भी लोग बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या से काफी परेशान है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए की तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी अधिक होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कलौंजी (Kalonji) का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
कलौंजी (Kalonji) में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ रूसी, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन पाया जाता है जो बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
ऐसे करें बालों में इस्तेमाल
कलौंजी (Kalonji) के तेल से मालिश करने से हेयर फॉलिकल्स उत्तेजित होते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए कलौंजी का तेल हाथों में डालकर थोड़ा रगड़ें जिससे यह थोड़ा गर्म हो जाए। इसके बालों बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।
कलौंजी (Kalonji) और नारियल तेल
नारियल तेल स्किन की गहराई में जाकर अंदर से मजबूत बनाता है। कलौंजी और नारियल तेल मिलकर आपके बालों को झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बढ़ने में मदद करता है।
एक बाउल में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें 1 चम्मच कलौंजी डालकर हल्की आंच में गर्म करें। इसके बाद इसे बंद करके हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
