24 घण्टे ऑनलाइन

इस मेवे से मिलेगा नेचुरल ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

पोषक तत्वों से भरपूर मखाना (Makhana) एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसलिए व्रत में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ये सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही अच्छा नहीं होता बल्कि इससे आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के साथ एजिंग के…

24GhanteOnline
June 11, 2026
2 min read

पोषक तत्वों से भरपूर मखाना (Makhana) एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसलिए व्रत में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ये सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही अच्छा नहीं होता बल्कि इससे आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के साथ एजिंग के प्रोसेस को भी थाम सकती हैं। जानिए कैसे।



  1. मखाना-एलोवेरा फेस मास्क




सामग्री: 1 टेबलस्पून मखाना पाउडर, 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

विधि: एक बोल में एक टेबलस्पून एलोवरा जेल और एक टेबलस्पून मखाना पाउडर डालें। दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर जहां-जहां एक्ने हो, वहां लगाएं। 5 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में तीन दिन (एक-एक दिन छोड़कर) यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं। धीरे-धीरे एक्ने खत्म होने लगेंगे।



  1. दूध-मखाना फेस मास्क




सामग्री: दो टेबलस्पून मखाने, 1/4 ग्लास दूध, 1 टीस्पून नींबू का रस

विधि: 4-5 घंटे मखानों को दूध में भिगोएं। इससे मखाने नरम हो जाएंगे। फिर इसमें नींबू का रस डालें और मिश्रण को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और हलके हाथ से गोलाई में मसाज करें। लगभग 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इसे लगाएं। कुछ ही दिनों में झुर्रियां गायब हो जाएंगी।



  1. शहद-मखाना फेस मास्क




सामग्री: 1 टेबलस्पून मखाना पाउडर, 1 टेबलस्पून शहद

विधि: एक बोल में मखाना पाउडर और शहद अच्छी तरह मिला लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। नैचरल ग्लो मिलेगा।

फायदे अनेक



  1. मखाने कैल्शियम से भरपूर हैं। इन्हें खाने से हड्डियां मज़बूत होती हैं, कमर और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

  2. मोटापे, ब्लड प्रेशर, किडनी और हृदय रोग से परेशान लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद हैं।

  3. ये एंटी-एजिंग तत्वों से भरपूर हैं। इनके नियमित सेवन से चेहरे पर उम्र की रेखाएं दिखाई नहीं देतीं। त्वचा में निखार आता है।

  4. मखाने बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इन्हें नियमित खाने से बाल मज़बूत और घने होते हैं।

  5. रोज़ मखाने खाने से तनाव और नींद न आने की समस्या से राहत मिलती है। पाचन तंत्र मज़बूत होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…