डार्क अंडर आर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल
अंडर आर्म्स का कालेपन (Dark Underarms) के समस्या बेहद आम समस्या है। वैक्स या फिर हेयर रिमूवर क्रीम के अधिक इस्तेमाल करने से अंडर आर्म्स में कालापन आ जाता है। कभी कभी अंडर आर्म्स की खास साफ सफाई न करने और अनदेखी की वजह…
अंडर आर्म्स का कालेपन (Dark Underarms) के समस्या बेहद आम समस्या है। वैक्स या फिर हेयर रिमूवर क्रीम के अधिक इस्तेमाल करने से अंडर आर्म्स में कालापन आ जाता है। कभी कभी अंडर आर्म्स की खास साफ सफाई न करने और अनदेखी की वजह से भी अंडर आर्म्स में कालापन हो जाता है।
डार्क अंडर आर्म्स (Dark Underarms) की वजह से महिलाओं और लड़कियों को थोड़ी परेशानी जरूर होती है क्योंकि ऐसे में हम स्लीवलेस और मन चाहे कपड़े नहीं पहन पाती। अगर आप भी काले अंडरआर्म्स से परेशान है तो आज हम आपको बेकिंग सोडा से ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को कम कर सकते है।
अंडरआर्म्स के काले (Dark Underarms) होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे शेविंग से होने वाले रैशेस और इरिटेशन, टाइट कपड़े पहनना, ज्यादा केमिकल वाले डिटर्जेंट से धुले कपड़े पहनना या फिर ये आपकी सेंसिटिव स्किन की वजह से भी हो सकता है। आजकल मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट आ गए हैं जिन्हें अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
अगर आप घर में ही मौजूद चीजों से अंडर आर्म्स के कालेपन (Dark Underarms) को कम करना चाहती हैं तो इस के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच पानी को मिक्स कर लें।
अब इसे इसे अंडरआर्म्स की काली पड़ गई जगहों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद 25-30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे और फिर समय पूरा होने पर अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके अलावा एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच आटा में एक चम्मच दही को मिक्स कर लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
