घर में बेकार पड़े प्लास्टिक कप का करना है इस्तेमाल, यहां से ले आइडियाज
बाजार में प्लास्टिक कई रूपों; जैसे- बोतल, पन्नी, कपों (Plastic Cups) , बर्तनों, थैलों आदि के रूप में मिलती है। जो सभी घरो में काम में लिए जाते हैं। लेकिन हमारे लिए ये जानना जरूरी है कि प्लास्टिक कोई आसान सामग्री नहीं है…

बाजार में प्लास्टिक कई रूपों; जैसे- बोतल, पन्नी, कपों (Plastic Cups) , बर्तनों, थैलों आदि के रूप में मिलती है। जो सभी घरो में काम में लिए जाते हैं। लेकिन हमारे लिए ये जानना जरूरी है कि प्लास्टिक कोई आसान सामग्री नहीं है जो कचरे में पड़ने के बाद आसानी से गल जाये, इसे गलने और पूरी तरह समाप्त होने में 200 से 500 साल का समय लग जाता है।इसलिए प्लास्टिक का सामान कम से कम लें और जितना लें, उसे अधिक से अधिक रिसाईकल करें, ताकि आप भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करें।आइए जानते हैं कि प्लास्टिक से आप घर पर ही क्या-क्या क्रिएटिव सामान बना सकती हैं:

गुल्लक बनाने में
कई बार आप ड्रॉर में टूटे सिक्कों को ऐसे ही डाल देते हैं जिससे बाद में उन्हें ढूंढने में समस्या होती है। ऐसे में दो से चार कप रख लें और उनमें अलग-अलग सिक्के डालें। इससे आपको पता रहेगा कि किस कप में कौन से सिक्के रखें और जरूरत पड़ने पर बिना समय बर्बाद किए आप फटाक से ढूंढ लेंगे।
एस्सेसरीज रखने में
कई बार आपको आपके ईयरिंग्स नहीं मिलते हैं या चैन भी कहीं गुम हो जाती है। ऐसे में अपनी अलमारी में इन कपों को रख लें और हर कप में एक अलग एस्सेसरीज रखें, ताकि आपको जरूरत पड़ने पर ये फटाक से मिल जाएं।
पोधे उगाने में
अगर आपको होम गार्डनिंग का शौक है तो इन छोटे-छोटे कपों या बाल्टियों में मिट्टी भरकर उनमें धनिया, पुदिना आदि के बीज बो दें। इससे उनमें आपके इस्तेमाल भर की चीजें उग आएगी। बस आपको इनका ख्याल रखना होगा।
टूथब्रश होल्डर के रूप में
जिन कपों में दही आता है उन्हें यूं ही न फेंक दें। आप उन्हें अच्छी तरह धुलकर बाथरूम में टांग सकती हैं और उनमें ब्रश रख सकती हैं। जब ये पुराने हो जाएं तो नए कपों को लगा दें। अपनी मर्जी के हिसाब से इन पर कई तरीके की डिजाइन भी बनाई जा सकती हैं।
पेपरवेट के रूप में
आप मार्केट से मंहगे पेपरवेट लेकर आते हैं, इससे अच्छा है कि घर में इन प्लास्टिक के हैवी कप को ही पेपरवेट बना लें। इससे आपके पैसे बचेगे और सामान का इस्तेमाल भी हो जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
