इन तेलों का करें उपयोग, स्किन होगी कोमल और निखरी
सर्दियों में ठंड का असर सबसे ज्यादा स्किन पर पड़ता है। ठंडी हवाओं की वजह से त्वचा ड्राई, शुष्क और बेजान हो जाती है। कई बार स्किन का निखार खो जाता है और इसमें दरारें तक पड़ने लगती हैं। इस समस्या से बचने के लिए हम स्किन…
सर्दियों में ठंड का असर सबसे ज्यादा स्किन पर पड़ता है। ठंडी हवाओं की वजह से त्वचा ड्राई, शुष्क और बेजान हो जाती है। कई बार स्किन का निखार खो जाता है और इसमें दरारें तक पड़ने लगती हैं। इस समस्या से बचने के लिए हम स्किन पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर ये लोशन इतने प्रभावी नहीं होते। तो ऐसे में स्किन को मुलायम, नमी से भरी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप कुछ खास तेलों (Oils) का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल न केवल आपकी त्वचा को नमी देंगे, बल्कि त्वचा को मुलायम, स्वस्थ और खुजली से भी राहत दिलाएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में किन तेलों (Oils) का इस्तेमाल करें:
नारियल का तेल (Coconut Oil)
नारियल का तेल सर्दियों में स्किन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे स्किन मुलायम और स्मूद बनी रहती है। नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन और दाग-धब्बों को रोकने में मदद करते हैं। आप इसे रात में सोने से पहले चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं, ताकि यह त्वचा में पूरी तरह से समा जाए और स्किन सॉफ्ट बनी रहे। नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से त्वचा में खोई हुई नमी वापस आती है और ठंडी में स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
बादाम का तेल (Almond Oil)
बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को न केवल मॉइश्चराइज करता है, बल्कि इसकी प्राकृतिक चमक को भी बनाए रखता है। बादाम का तेल त्वचा की जलन, सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। इसे नहाने के बाद हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं, ताकि यह त्वचा में गहरे तक समा सके और स्किन को मुलायम बनाए रखे। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आ सकता है, और स्किन सॉफ्ट और यंग दिखेगी।
जैतून का तेल (Olive Oil)
जैतून का तेल त्वचा के लिए एक चमत्कारी तेल माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं और उसे बाहरी हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं। यह स्किन को सूखा और थका हुआ नहीं होने देता। सर्दियों में जब त्वचा ज्यादा सूखी हो जाती है, जैतून का तेल उसे कोमल, स्मूद और ग्लोइंग बना सकता है। इसे चेहरे और शरीर दोनों पर लगाया जा सकता है, ताकि त्वचा को गहरी नमी मिले और उसका प्राकृतिक चमक बरकरार रहे।
तिल का तेल (Seasome Oil)
तिल का तेल सर्दियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह स्किन को गर्माहट और नमी प्रदान करता है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती। तिल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं और उसकी रक्षा करते हैं। यह तेल खासकर अत्यधिक ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए आदर्श है। तिल का तेल स्किन को सर्दियों में पूरी तरह से मॉइश्चराइज करता है और त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
जोजोबा तेल (Zozoba Oil)
जोजोबा तेल स्किन के लिए एक बेहतरीन नमी प्रदान करने वाला तेल है, जो त्वचा में बहुत जल्दी अवशोषित हो जाता है। यह त्वचा को संतुलित रखता है और उसे गहरे तक नमी देता है। जोजोबा तेल स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह तेल ड्राय स्किन को पूरी तरह से हाइड्रेट करता है और स्किन के प्राकृतिक ऑयल को संतुलित करता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। इसे हलके से मसाज करके चेहरे और शरीर पर लगाएं, ताकि यह त्वचा में समा जाए और नमी को बरकरार रखे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
