24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर इन चीजों से सजाएँ अपना आशियाना

घर को सजाना (Home Decoration) हर महिला को अच्छा लगता है। लेकिन इसे कैसे सजाना है, ये बहुत कम लोग जानते हैं। सिर्फ चीजे रखने से घर नहीं सजाया जा सकता। बल्कि उन चीजों को सही तरह से सही जगह पर रखने से खूबसूरत दिखता है। घर…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read
होली पर इन चीजों से सजाएँ अपना आशियाना

घर को सजाना (Home Decoration) हर महिला को अच्छा लगता है। लेकिन इसे कैसे सजाना है, ये बहुत कम लोग जानते हैं। सिर्फ चीजे रखने से घर नहीं सजाया जा सकता। बल्कि उन चीजों को सही तरह से सही जगह पर रखने से खूबसूरत दिखता है। घर की सजावट में पर्दे, गलीचा, फर्नीचर आदि बहुत महत्व रखते है। लेकिन इनको किस तरह से बिछाया या लगाया जाये ये जानना भी जरूरी है। इनके रंग, इनकी लम्बाई, इनका फैब्रिक घर की लम्बाई और बनावट के अनुसार होना चाहिए। आइये जानते हैं घर की सजावट (Home Decoration) में इन चीजों का कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

decorating tips of house,tips to remember for house decoration,house decor,home decor tips,home decor,household tips ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, हाउस देकोअर्तिओन टिप्स, घर की सजावट के तरीके,घर की सजावट करते समय याद रखें ये बातें

कुशन

अमूमन सभी लोग सोफे पर एक ही आकार के कुशन रखते हैं, जो कि सही नहीं है। सोफे पर असमान आकार के कुशन रखें। सबसे बड़ा फिर छोटा और आख़िर में छोटा कुशन या छोटा तकिया भी रख सकते हैं। समान आकार के कुशन्स को एक सोफे पर सजाने की अपेक्षा इनका अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करें।

पर्दे

खिड़की पर पर्दे टांगने के लिए सही तरीक़ा ये है कि खिड़की और सीलिंग के बीच में रॉड पर पर्दों पर लटकाया जाए और रॉड दीवार से चिपकी न होकर 6-8 इंच बाहर की ओर रहे। इससे खिड़की बड़ी भी दिखाई देती है और पर्दों को लगाने व हटाने में भी आसानी होती है।

गलीचा

घरों में कालीन बिछाते समय इसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। सजावट के प्रवीणों की हिदायत है कि कालीन न अधिक छोटा और न अधिक बड़ा हो, पर इतना लंबा-चौड़ा होना चाहिए कि सोफे के आगे के पाये कालीन के ऊपर आ जाएं।


decorating tips of house,tips to remember for house decoration,house decor,home decor tips,home decor,household tips ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स, हाउस देकोअर्तिओन टिप्स, घर की सजावट के तरीके,घर की सजावट करते समय याद रखें ये बातें

सीनरी

सीनरियों की सजावट काफ़ी पसंद की जाती है। पर ये न हो कि शौक़ के कारण कला का ग़लत प्रदर्शन किया जाए। ऐसी सीनरी का चयन न करें जो नकारात्मक हो। हमेशा खिलते हुए रंग वाली और छोटे कमरे में एक सीनरी लगाएं। बड़ी दीवार पर एक बड़ी सीनरी या फिर छोटी-छोटी कई सीनरियां लगा सकते हैं।

फर्नीचर

घर की सजावट (Home Decoration) के लिए कई बार ऐसे फर्नीचर ख़रीद लिए जाते हैं, जो कमरे के लुक से बिलकुल ही साम्य नहीं रखता। हर कमरे का अपना एक स्वरूप होता है। ढेर सारे लकड़ी के सामान के बीच लोहे का कोई स्टूल या पाउडर कोटेड लैम्प बिलकुल भी नहीं जंचेगा। सामानों के बीच रंग और बनावट की सामग्री का संतुलन ज़रूर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…