24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों से करें वॉल डेकोर, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

हम सभी की यह इच्छा होती है कि हमारा घर सबसे अलग व खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अपने घर के हर हिस्से को सजाते हैं। यहां तक कि दीवारों को भी उतनी ही शिद्दत के साथ सजाया जाता है। अमूमन वॉल डेकोर (Wall Decor) के दौरान घर की…

24GhanteOnline
January 31, 2026
3 min read
इन चीजों से करें वॉल डेकोर, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

हम सभी की यह इच्छा होती है कि हमारा घर सबसे अलग व खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अपने घर के हर हिस्से को सजाते हैं। यहां तक कि दीवारों को भी उतनी ही शिद्दत के साथ सजाया जाता है। अमूमन वॉल डेकोर (Wall Decor) के दौरान घर की इंटीरियर थीम का ख्याल रखा जाता है या फिर उसे पर्सनल टच दिया जाता है। लेकिन अक्सर हम वास्तु के कुछ टिप्स को नजरअंदाज कर देते हैं।

जबकि वॉल डेकोर (Wall Decor) के दौरान अगर वास्तु की कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है, तो इससे दीवारें व घर तो खूबसूरत लगता है ही, साथ ही साथ घर में एक पॉजिटिविटी भी आती है। जिससे आपको काफी अच्छा लगता है। तो चलिए आज इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको वॉल डेकोर के दौरान ध्यान में रखना चाहिए-

लकड़ी के शोपीस


इन दिनों दीवारों पर भी लकड़ी के शोपीस लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। आजकल मार्केट में ऐसे कई लकड़ी के शोपीस आते हैं, जिन्हें सीधे दीवार पर हैंग किया जा सकता है। मसलन, अगर आप लकड़ी के मुखौटे आदि को वॉल डेकोर (Wall Decor) के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन्हें हमेशा पूर्व दिशा की दीवार पर ही लगाएं।

Wood Floated Rack Styles/Wall Decoration Shelf | Wall decor design, Modern  wall shelf, Wall shelves design

लगाएं वॉल पोस्टर

वॉल डेकोर (Wall Decor) के दौरान वॉल पोस्टर, वॉल पेंटिंग या फिर वॉलपेपर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यूं तो इन्हें घर की किसी भी दीवार पर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप अपने घर व जीवन में पॉजिटिविटी और धन चाहते हैं तो आपको उत्तर दिशा में एक बहुत बड़ा समुद्र या नदी का पोस्ट लगाना चाहिए। wall painting

आप उत्तर दिशा में पानी से जुड़ा कोई बड़ा सा पोस्टर लगा सकते हैं। इससे आपको कभी भी पैसे से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं दक्षिण दिशा की दीवार पर आप लाल रंग का पोस्टर, कैलेंडर या फोटो भी लगा सकते हैं।

मेटल आइटम


लकड़ी के शोपीस के अलावा घरों में मेटल आर्टिफैक्ट्स या सजावट का सामान भी दीवार पर हैंग किया जाता है। अगर आप ऐसी ही किसी मेटल आइटम को अपने वॉल डेकोर का हिस्सा बना रहे हैं तो इसे हमेशा पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं।

32 X 20 Inch Multicolor Elephant Metal Wall Hanging Showpiece, For  Decoration at Rs 2100 in Jodhpur

हालांकि, इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आप किसी भी हिंसात्मक चीज का इस्तेमाल ना करें। कुछ लोग वॉल डेकोर के दौरान दीवार पर बंदूक या तलवार भी हैंग करते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है।

लगाएं फूलों के पोस्टर


कई बार लोगों को दिशाओं का ज्ञान नहीं होता है, इसलिए वे इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ रहते हैं कि उन्हें किस दिशा की दीवार को कैसे सजाना चाहिए। अगर आप भी ऐसी ही कशमकश में रहते हैं तो आप वॉल डेकोर के लिए फूलों के पोस्टर या पेंटिंग्स का इस्तेमाल करें।

Decor Design घर की सजावट, लिविंग रूम, बेडरूम, हॉल, बच्चों के कमरे, प्ले रूम  के लिए सेल्फ एडहेसिव वॉलपेपर वॉल स्टिकर (पीवीसी विनाइल, वाटर प्रूफ)(DI 78  ...

इससे घर में एक फ्रेशनेस आती है और इन्हें घर की किसी भी दिशा की दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें दीवार के बिल्कुल आखिरी में ना लगाएं। बल्कि आपको इन्हें दीवार के मध्य में ही सजाना चाहिए। इससे जीवन में एक संतुलन आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…