24 घण्टे ऑनलाइन

साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं आएगा रूखापन

सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जिसमें त्वचा के रूखेपन की समस्या सामने आती ही हैं। सर्दियों के दिनों में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि नमी की कमी की वजह से त्वचा रूखी रहती हैं। रूखेपन के चलते…

24GhanteOnline
March 14, 2025
2 min read

सर्दियों (Winter)  का मौसम जारी हैं जिसमें त्वचा के रूखेपन की समस्या सामने आती ही हैं। सर्दियों के दिनों में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि नमी की कमी की वजह से त्वचा रूखी रहती हैं। रूखेपन के चलते त्वचा पर खुजली होने लगती हैं और दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

ऐसे में आपको नहाते समय ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साबुन (Soap) की जगह इस्तेमाल करने से त्वचा में रूखापन नहीं आएगा। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

लगाएं उबटन


अगर आपको साबुन लगाने से रूखेपन की समस्या हो रही है तो आप इसकी जगह उबटन का इस्तेमाल करें। इसे बनाना बेहद आसान है साथ ही इसके कारण आपके पैसे भी बचेंगे। इससे रूखापन तो खत्म होगा ही साथ ही में आपकी स्किन भी मुलायम बनेंगी।

कच्चे दूध से नहाएं


अगर आपके स्किन पर इन सब चीजों से एलर्जी होती है तो आप कच्चा दूध लगाएं। इससे आपको परेशानी भी कम होगी। साथ ही आपके पैसे भी बचेंगे। और देखा जाए तो दूध में तो कईं तरह के पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं।

शॉवर जेल लगाएं


इसके अलावा आप शॉवर जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बाजार में आपको बहुत सारे शॉवर जेल भी मिल जाएंगी जिसमें क्रीम का इस्तेमाल किया होता है। आप इसके साथ नहाएं। इससे आपकी बॉडी को पूरा पोषक तत्व मिलता है। इससे ड्राईनेस की समस्या भी कम होती है।

नीम के पत्तों का करें यूज


अगर आपकी स्किन नाजुत है और आपको हमेशा रिएक्शन का डर रहता है तो आप इसके लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल करें। नीम के 15 से 20 पत्तें लें और इसे पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने पर इसके साथ नहाएं और फिर देखिए इससे स्किन का रूखापन भी दूर होगा और आपकी स्किन भी सॉफ्ट बनेगी।

ऑयल मसाज करें


हम आपको एक और ऑप्शन देते हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी बॉडी का रूखापन दूर हो जाएगा। दरअसल आप को नहाने से पहले एक छोटा सा काम करना है जो है ऑयल मसाज का। आपको नारियल के तेल से, जैतून के तेल से या आप कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आपको ऑयल मसाज करनी है। और फिर देखिए आपकी बॉडी कैसे चमकेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…