24 घण्टे ऑनलाइन

इनका इस्तेमाल बालों को मिलेगा फायदा

बाल (Hair) आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं और यही कारण हैं कि लड़का हो या लड़की अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं और उन्हें संवारते रहते हैं। लेकिन आज के वातावरण में फैले प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से बालों को कई…

24GhanteOnline
January 6, 2026
3 min read

बाल (Hair) आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं और यही कारण हैं कि लड़का हो या लड़की अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं और उन्हें संवारते रहते हैं। लेकिन आज के वातावरण में फैले प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से बालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

अगर आपके बाल (Hair) भी पतले और बेजान होने के साथ ही झड़ने की समस्या सामने आ रही हैं तो आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल बालों को फायदा पहुंचाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में.

एस्पिरिन


अगर आपको पता न हो तो आपको बता दें कि, एस्पिरिन एक दवाई का नाम है। इस दवाई को लोग सरदर्द दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एस्पिरिन सरदर्द तो दूर करता ही है साथ ही यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस दवाई को अगर आप पीसकर अपने शैंपू की बॉटल में ड़ालें और उसका इस्तेमाल करें तो आप खुद अपने बालों में फर्क महसूस करेंगे। यह दवाई आपके बालों की नैचुरल शाइन को लॉक करेगा और डैमेज रिपेयर में भी मदद करेगा।

जिलेटिन


अगर आप अपने पतले बालों से परेशान है और बालों में नेचुरल वॉल्यूम लाना चाहती हैं, तो जिलेटिन आपकी मदद कर सकता है। जैसा की हम सभी जानते है कि जिलेटिन का इस्तेमाल आमतौर पर जेली, पुडिंग्स और ऐसे ही कई डेज़र्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि जिलेटिन का इस्तेमाल आप अपने बालों को बाउंसी बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए जिलेटिन अपने शैंपू में डालें और इसका इस्तेमाल करें। 2-3 बार के इस्तेमाल के साथ ही आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा।

बियर


आपने बियर शैम्पू के बारे में सुना होगा। यह बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि बियर एक बहुत ही कमाल का सिंपल और वन-स्टेप हेयर केयर ट्रीटमेंट है। आप अपने बालों के लिए एक बार बियर शैंपू जरूर इतेमाल करें।

मेयोनीज


मेयोनीज ऐसी चीज है जो डिश को तो स्वादिष्ट बनाती ही है, साथ ही यह आपके बालों को भी सिल्की बनाने में भी काम आता है। सैंडविच में तो इसका स्वाद आपको बहुत भाता होगा। इसके अलावा भी मेयोनीज कई सारे स्नैक्स के साथ इसे खाया जाता है। आपको बता दें कि कई लोग मेयोनीज़ को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके बाल ड्राई, फ्रिज़ी और डैमेज्ड हैं, तो आप इसका इतेमाल कर सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ बना सकते हैं। लेकिन आपको मेयोनीज़ मास्क के बाद एक ख़ास बात का ध्यान रखना है कि इतेमाल के बाद आप अपने बालों को अच्छे से धोएं। अगर बाल अच्छे से नहीं धोएंगे तो उनमें खुजली की समस्या हो सकती है।

कोका कोला


कोका कोला का तो नाम आपने सुना ही होगा। जी हां, हम बात कर रहे है उसी कोका कोला की जिसे आप हर स्नैक्स के साथ पीते हैं। कोका कोला तो आप बड़े चाव से पीते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते है कि यही कोका कोला आपके बालों को भी खूबसूरत बना सकता है। अगर आपके बालों में शाइन की कमी है तो कोका कोला आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए शैम्पू और कंडीशन करने के बाद बस एक गिलास इसे अपने बालों को रिंस करें और उसके बाद सादे पानी से एक बार धो लें। इसके कुछ ही इतेमाल से आपके बालों में जान आ जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…