24 घण्टे ऑनलाइन

स्फूर्ति लाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

अक्सर ऐसा होता है कि हमें काम करते- करते आलस्य (laziness) आने लगता है या सुस्ती (lethargy) हमें चारों ओर से घेर लेती है। आलस्य और चुस्ती का हमारे काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आलस्य और सुस्ती की वजह से काम में मन…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

अक्सर ऐसा होता है कि हमें काम करते- करते आलस्य (laziness) आने लगता है या सुस्ती (lethargy) हमें चारों ओर से घेर लेती है। आलस्य और चुस्ती का हमारे काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आलस्य और सुस्ती की वजह से काम में मन नहीं लगता है और काम भी गलत हो जाता है। आज हम आपको आलस्य और सुस्ती को दूर करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती को दूर भगाया जा सकता है...

दही में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं। दही के सेवन से शरीर में ऊर्जा का समागम होता है। खासकर मलाई रहित दही का सेवन करने से थकान और सुस्ती को दूर किया जा सकता है।

सौंफ का सेवन करने से आलस्य और सुस्ती को दूर किया जा सकता है। सौंफ में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की सुस्ती और आलस्य को दूर भगाने में सहायक होते हैं।

ग्रीन टी के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आलस्य और सुस्ती को दूर भगाने के लिए ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ग्रीन टी के सेवन से एकाग्रता को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही काम की अधिकता की वजह से तनाव भी अधिक हो जाता है जिसको दूर करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है।

दलिया में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोजन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावन रखने में सहायक होते हैं। दलिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दलिया पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होता है।

शरीर में पानी की कमी होने पर भी आलस्य और सुस्ती बनी रहती है। आलस्य और सुस्ती को दूर भगाने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर आप थोड़े- थोड़े समय के अंतराल पर जूस, पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहेंगे तो आपको आलस्य और सुस्ती नहीं रहेगी।

चॅाकलेट का सेवन करने से भी आलस्य और सुस्ती को दूर किया जा सकता है। चॅाकलेट में कोको पाया जाता है जो शरीर के मसल्स को रिलैक्स करता है। मसल्स को रिलैक्स होने से शरीर तरोताजा रहता है। चॅाकलेट के सेवन से मूड भी फ्रेश हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…