24 घण्टे ऑनलाइन

नेचुरल ग्लो पाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

खराब लाइफस्टाइल, धूल, गंदगी, धूप और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन (Skin) बेजान हो जाती हैं। जिसके कारण चेहरे पर एक्ने, पिंपल, झुर्रियां जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read

खराब लाइफस्टाइल,  धूल, गंदगी, धूप और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन (Skin) बेजान  हो जाती हैं। जिसके कारण चेहरे पर एक्ने, पिंपल, झुर्रियां जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो (Glow) आए। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपका चेहरा और भी ज्यादा बेजान हो जाता है।

ऐसे में आप चाहे तो घर में मौजूद 2 चीजों का इस्तेमाल करके बेदाग खिला-खिला चेहरा पा सकते हैं।  जानिए इस बेहतरीन फेसपैक के बारे में।

फेसपैक का यूं करें इस्तेमाल


एकत बाउल में आधा कप पपीता लेकर अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। रात को सोने से पहले फिर इसे क्लीन फेस पर अप्लाई करें। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा।

पपीता


पपीते में विटामिन सी, पी, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो धूप की वजह से स्किन को नुकसान नहीं होने देते हैं। पपीते में बायोफ्लेवोनॉइड्स, बीटा कैरोटीन, एंजाइम भी होते हैं जो स्किन की टोन को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके असलावा एंजाइम और एएचए स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। अगर आप नियमित रूप से पपीता लगाते हैं, तो आपको बहुत ही कम समय में चमकदार स्किन मिलेगी।

शहद


शहद में नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेंट्री तत्व होते हैं जो पिगमेंट्स को ठीक करने और हटाने में मदद करते हैं। शहद में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो उम्र के निशान को आसानी से नहीं छोड़ते हैं, झुर्रियां पड़ती हैं, फाइन लाइन्स को हटाती हैं और ब्लीम को नियंत्रित करती हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ और ग्लो करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…