CRPF में निकली इन पदों पर वैकेंसी, 5वीं पास महिलाएं भी करें अप्लाई
अगर आप CRPF स्कूल में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। सीआरपीएफ के सिलीगुड़ी स्थित ग्रुप सेंटर के मोंटेसरी स्कूल में हेडमिस्ट्रेस, टीचर और आया के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती…
अगर आप CRPF स्कूल में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। सीआरपीएफ के सिलीगुड़ी स्थित ग्रुप सेंटर के मोंटेसरी स्कूल में हेडमिस्ट्रेस, टीचर और आया के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पदों में हेडमिस्ट्रेस के 1, शिक्षक के 8 और आया के कुल 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आइए जानते हैं कि किन पदों के लिए क्या योग्यता मांगी गई है और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है।
अप्लाई
स्कूल हेडमिस्ट्रेस और टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ नर्सरी ट्रेनिंग डिप्लोमा या जेबीटी/ट्रेंड ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। हेडमिस्ट्रेस के पद के लिए उम्मीदवारों को पांच साल का टीचिंग अनुभव होना चाहिए। आया के पद के लिए उम्मीदवारों को पांचवीं कक्षा पास होना चाहिए। अनुभवी आया को वरीयता दी जाएगी।
उम्र सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। हेडमिस्ट्रेस (महिला) पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए, टीचर (महिला) पद के लिए उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं आया (महिला) पद के लिए उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
CRPF स्कूल में इन पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेज और तीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और फिटनेस की जांच की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
CRPF स्कूल की भर्ती केवल महिलाओं के लिए है। हेडमिस्ट्रेस, टीचर और आया के पदों पर भर्ती 11 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को 20 फरवरी 2025 को इंटरव्यू के लिए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ, विलकावाखली, पोस्टसुशरुतानगर, सिलिगुड़ी, डिस्ट्रिक्ट दार्जिलिंग, पिन 734012।’
76वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पहनी मल्टीकलर पगड़ी
वॉकइन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र, सभी जरूरी दस्तावेज़, 3 पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर आना होगा। आवेदन के लिए सीआरपीएफ की वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें और 20 फरवरी 2025 को इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थान पर जाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
