24 घण्टे ऑनलाइन

यात्रीगण ध्यान दें! वैष्णो देवी वंदे भारत की टाइमिंग में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vaishno Devi Vande Bharat) के समय और ठहराव में भारतीय रेलवे ने बदलाव किया है। उत्तरी रेलवे (NR) की ओर से इसे ऑपरेट किया जाता है। ट्रेन नंबर 26401/26402…

24GhanteOnline
October 26, 2025
2 min read

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vaishno Devi Vande Bharat) के समय और ठहराव में भारतीय रेलवे ने बदलाव किया है। उत्तरी रेलवे (NR) की ओर से इसे ऑपरेट किया जाता है। ट्रेन नंबर 26401/26402 कटरा-श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 191 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसके लिए 2 घंटे 58 मिनट का समय लगता है।

29 अक्टूबर 2025 से यह ट्रेन (Vaishno Devi Vande Bharat) रियासी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी, जो पहले केवल बानिहाल स्टेशन पर रुकती थी। उत्तरी रेलवे की ओर से बताया गया कि रियासी जिले में बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के निकट होने के कारण यह नया ठहराव जोड़ा गया है।

जानें ट्रेन (Vaishno Devi Vande Bharat) की टाइमिंग और स्टॉपेज


ट्रेन नंबर 26401 कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vaishno Devi Vande Bharat) सुबह 8:10 बजे कटरा से रवाना होती है और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से चलती है और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचती है।

ताजा बदलाव यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। सोशल मीडिया पर भी रियासी में स्टॉपेज देने की मांग उठाई जा रही है, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…