24 घण्टे ऑनलाइन

पाचन को दुरुस्त करेगा ये योगासन

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से बहुत से लोग पाचन से जु़ड़ी समस्याओं से जूझते रहते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या न परेशान करें तो रोजाना वज्रासन (vajrasana) का अभ्यास…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों की वजह से बहुत से लोग पाचन से जु़ड़ी समस्याओं से जूझते रहते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या न परेशान करें तो रोजाना वज्रासन (vajrasana) का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने से पेट की दिक्कतों से आराम मिलता है। तो चलिए जानें इस आसन को करने का तरीका।

इस आसन को वज्र आसन (vajrasana) इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये हीरे और वज्र के आकार में बैठकर किया जाता है। इस आसन में बैठकर आप चाहें तो प्राणायाम भी कर सकते हैं। वज्रासन (vajrasana) खाने को तेजी से पचाने में मदद करता है। इसलिए ये आसन खाने के बाद करने का नियम है।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों को पीछे की ओर मोड़ लें। अब अपने नितंब को अपनी एड़ी पर रख लें। ध्यान रहे कि आपके दोनों पैर एक दूसरे को छूने नहीं चाहिए। अब अपनी सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधी रेखा में रखें और अपनी हथेलियों को अपने जांघो पर रख लें। कुछ देर तक इस अवस्था में बैठ रहें।

चेहरे को निखारने में मददगार है बीयर

वज्रासन (vajrasana) के लाभ



  • व्रजासन करने से आपके पेट के नीचे के हिस्से में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है।

  • भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठने से भोजन अच्छी तरह से पच जाता है।

  • व्रजासन करने से दर्द में आराम मिलता है साथ ही पैर और जांघो की नसें मजबूत होती हैं।

  • इस आसन को करने से गठिया, वात रोग की सम्भावना कम होती है।

  • वज्रासन में रीढ़ की हड्डी भी मजबूत रहती है।


जिन लोगों के घुटने में समस्या होती है उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। अगर आपकी रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या है तो आपको यह आसन नहीं करना चाहिए। अगर कोई गर्भवती महिलाएं इस आसन को करना चाहती हैं तो उन्हें अपने घुटनों में थोड़ा अंतर बनाकर रखना चाहिए , इससे पेट पर दबाव नहीं पड़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…