24 घण्टे ऑनलाइन

विराट कोहली ने रामलला-हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना की, अनुष्का संग लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। दोनों ने यहां महंत से आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।

विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों श्री राम, भगवान हनुमान, भगवान कृष्ण और सनातन धर्म के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”

रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का भी रही साथ


इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जहां दंपति ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

अनुष्का और विराट (Virat Kohli) को प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, जो उनके अध्यात्म को लेकर झुकाव को दर्शाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…