रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का भी रही साथ
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मंगलवार को प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। रिपोर्ट्स के…
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मंगलवार को प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से करीब 15 मिनट तक बातचीत की। हालांकि, कोहली इस आश्रम में करीब 2 घंटे तक रहे।
यह पहली बार नहीं है जब कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हों। इससे पहले साल 2023 और इसी साल जनवरी में भी उन्होंने वृंदावन का दौरा किया था।
एक दिन पहले ही संन्यास का किया ऐलान
बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। विराट कोहली का टेस्ट करियर कुल 14 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए।
36 साल के विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। जहां भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित शर्मा के बाद कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कोहली (Virat Kohli) ने सीरीज के पहले मैच यानी पर्थ टेस्ट में शतक जरूर जड़ा, लेकिन इसके बाद वो संघर्ष करते हुए दिखे थे। कोहली का ये संन्यास का फैसला ऐसे समय में आया है जब चयनकर्ता कुछ ही दिनों में इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने वाले थे। बता दें कि कोहली ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
