24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड में भी स्किन करेगी ग्लो, आज़माएं ये उपाय

हर किसी को अपनी त्वचा से प्यार होता हैं और चाहते हैं कि हर मौसम में त्वचा साफ और चमकती (Glowing Skin) रहे। सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जहां ठंड का असर स्किन पर भी देखने को मिल रहा हैं। सर्दियों के मौसम में तापमान…

24GhanteOnline
November 19, 2025
4 min read

हर किसी को अपनी त्वचा से प्यार होता हैं और चाहते हैं कि हर मौसम में त्वचा साफ और चमकती (Glowing Skin) रहे। सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जहां ठंड का असर स्किन पर भी देखने को मिल रहा हैं। सर्दियों के मौसम में तापमान में बदलाव के साथ ही त्वचा को ड्राई स्किन, पपड़ीदार त्वचा, त्वचा पर चकत्ते और खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। ऐसे में मौसम बदलने के साथ ही सर्दियों में स्किन केयर का अंदाज भी बदलना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्किनकेयर रूटीन के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो इस गुलाबी ठंड में भी आपकी स्किन को निखार देते हुए खिली-खिली बनाएंगे। आइये जानते हैं इन स्किनकेयर टिप्स के बारे में...

नारियल तेल

सर्दियों में आप अपने स्किनकेयर रूटीन में नारियल का तेल शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। ये बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नारियल का तेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

दूध

आपको रात में सोने से पहले चेहरा साफ जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप क्लींजर का प्रयोग कर सकते हैं, खासकर दूध का। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। यह त्वचा की गंदगी साफ करता है, साथ ही त्वचा में नमी लॉक करके उसे कोमल बनाता है।

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। त्वचा के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है। ये मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन, कॉस्मेटिक उत्पादों में उपयोग होने वाली अहम चीजों में से एक है। मॉइश्चराइजर और लोशन में तो यह सबसे प्रमुख इस्तेमाल होने वाली चीज है। ग्लिसरीन हमारी त्वचा की बाहरी लेयर को हाइड्रेड करती है। जलन आदि से त्वचा को बचाती है और घावों को भी तेजी से भरने में मदद करती है। एकदम प्योर ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने से बचें। आप इसे गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे एलर्जी की भी शिकायत रहती है। अगर आपको भी खुजली, रेडनैस और रैशेज दिखें, तो इस्तेमाल ना करें।

शहद

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है।

पेट्रोलियम जैली

यह मिनिरल ऑयल और मोम का मिश्रण होता है। पेट्रोलियम इसका सबसे प्रमुख भाग है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चर का काम करता है। न सिर्फ चेहरे बल्कि फटी एड़ियों और फटे होठों के उपचार में भी इसे उपयोग किया जाता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए सावधनी बरतनी होती है कि यह शरीर के अंदर ना जाने पाए। बच्चों के लिए भी इसे इस्तेमाल न करें। घरों में इस्तेमाल होने वाली वैसलीन भी पेट्रोलियम जैली का ही एक रूप है।

दही

दही प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है। आप सर्दियों में त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ये रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

बादाम तेल

बादाम तेल त्वचा के साथ ही बालों की देखभाल भी करता है। इसमें विटामिन A, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जहां तक बात त्वचा की देखभाल की है, तो बादाम तेल आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को कम करता है। मुंहासों पर असरदार है। स्किन को रूखा नहीं होने देता और सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…