24 घण्टे ऑनलाइन

पैरों की बदबू से है शर्मिंदा, तो अपनाएं यह तरीका

मौसम चाहे गर्मी का हो या फिर बारिश का, या हो सर्दी का, पैरों से बदबू (Foot Odor) आना आम बात है। ऐसा लगभग हर दूसरे इंसान के साथ होता है। पैरों के फुटवेयर्स या पैरों से पसीने के कारण बदबू पैदा हो जाना आम बात है। इस समस्या…

24GhanteOnline
June 10, 2026
2 min read

मौसम चाहे गर्मी का हो या फिर बारिश का, या हो सर्दी का, पैरों से बदबू (Foot Odor) आना आम बात है। ऐसा लगभग हर दूसरे इंसान के साथ होता है। पैरों के फुटवेयर्स या पैरों से पसीने के कारण बदबू पैदा हो जाना आम बात है। इस समस्या के चलते हम में से कई लोगों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। अगर आप भी पैरों की इस बदबू (Foot Odor) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए हम कुछ घरेलू उपचार लेकर आएं हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से पैरों की बदबू से राहत पा सकते हैं।

आइए जाने पैरों की दुर्गंध (Foot Odor)को दूर करने के कुछ घरेलू उपचार।



  1. सिरका




आप रोजाना पहनने वाले जुराबों को धोकर ही पहनें। जुराबों को रोजाना सिरके के पानी में धोने से आप पैरों या फुटवेयर्स में से आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं।


  1. एंटीबैक्टीरियल साबुन




पैरों को धोने के लिए आप किसी एंटीबैक्टीरियल साबुन का ही इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं आप जब कभी बाहर से घर आएं तो पैरों को तसली के साथ बैठकर धोएं, पैरों को धोने के लिए आप एक स्क्रबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


  1. चावल का पानी




चावल के आटे को आप पानी में आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें, इसके बाद आप इस पानी को छान लें। ऐसा करने के बाद आप पानी के टब में अपने पैरों को भिगोएं। लगभग 15 से 20 मिनट तक पैरों को इसमें भिगोकर रखें। ऐसा करने से पैरों की दुर्गंध दूर हो जाती है।


  1. चाय की पत्ती




पैरों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए चाय की पत्तियां रामबाण की तरह काम करती हैं। आप गर्म पानी में चाय की पत्तियों को डाल दें। इसके बाद अपने पैरों को डुबाकर सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में पैरों की बदबू से राहत मिल जाएगी।


  1. प्याज, काली मिर्च और लहसुन का सेवन करें कम




पैरों की बदबू से अगर आप राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप काली र्चि, प्याज और लहसुन का सेवन करना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे पैरों में पसीना आना बढ़ जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…