24 घण्टे ऑनलाइन

बिटिया के सिर में हो गई हैं जुएं, तो आजमाए ये घरेलू उपाय

लम्बे बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि मौसम में बदलाव से बालों में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जुओं (Lice) की जो चिंता का विषय भी बन जाता हैं। जूं एक परजीवी हैं जो…

24GhanteOnline
April 14, 2025
4 min read
बिटिया के सिर में हो गई हैं जुएं, तो आजमाए ये घरेलू उपाय

लम्बे बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि मौसम में बदलाव से बालों में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जुओं (Lice) की जो चिंता का विषय भी बन जाता हैं। जूं एक परजीवी हैं जो सर के बालों में पनपती हैं। मनुष्य के सिर से खून चूसने वाला ये कीट किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। ये एक इंसान से दूसरे इंसान के सिर में बड़ी तेजी से चले जाते हैं। जीवनशैली में व्यक्तिगत साफ-सफाई की कमी के कारण भी जुएं (Lice) पड़ जाती हैं और खुजली की समस्या बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर की जुओं (Lice) से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...


प्याज का रस

प्याज का रस जुएं कि समस्या को खत्म करने में कारगर साबित हो सकता है। सबसे पहले आप जरूरत के अनुसार प्याज के रस को लें उसके बाद इसे बालों में अच्छे से जड़ से लगाएं पर लगभग तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद धीरे-धीरे कंघी कर जुवें को निकाल लें। और बालों को किसी भी माइल्ड शैम्पू से अच्छे से साफ़ करें। आप हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल से जुओं का दम घुट जाता है और वो मर जाते हैं। इस उपाय से जुएं दोबारा नहीं आते हैं। आप सौंफ के तेल और जैतून के तेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये जुओं को खत्म करने का असरदार तरीका है। जैतून के तेल से बालों और स्कैल्प को भी फायदा होगा।

लहसुन

जुएं कि समस्या को खत्म करने के लिए लहसुन काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप लहसुन कि लगभग पांच से सात कलियाँ लें, फिर इसे अच्छे से पीस लें। पीसने के बाद इनमें नींबू के रस को भी मिलाएं। उसके बाद बालों पर इसी पेस्ट को लगा लें। कम से कम 25 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें। फिर किसी भी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। इसके बाद आप बालों में कोई भी बेबी ऑइल को भी यूज़ कर सकते हैं। ये बालों में जुएं कि समस्या को कम करने में कारगर साबित होगा।

नीम

जब सिर में ढेर सारी जुंए पड़ जाएं, तो एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक नीम की शक्ति पर भरोसा करें। एक कप नीम की पत्तियों को उबालें और पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। नीम में एक प्रकार का कीटनाशक पाया जाता है, जो जूं को नष्ट करता है।

टी ट्री ऑइल

टी ट्री ऑइल कि बात करें तो इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल जैसे अनेकों तत्त्व होते हैं जो कि जुवों को नष्ट करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। इस तेल को आप हल्का सा गर्म करके अपने बालों में जड़ से लगा लें उसके बाद हलके हाथों से कंघी करें, इसकी महक से जुवें बेहोस हो जाते हैं और आसानी से सिर से निकल जाते हैं। हफ्ते में दो बार आप टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों के ग्रोथ के लिए भी अच्छा साबित होगा।


tips to treat head lice,beauty tips,beauty hacks

नींबू और अदरक

दो चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच अदरक का पेस्ट मिलाएं और इसको अपने सिर में 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और सूख जाने पर ठण्डे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार करने से बेहतर परिणाम मिलता है।


tips to treat head lice,beauty tips,beauty hacks

विनेगर

बालों में डिस्टिल्ड विनेगर का इस्तेमाल करें और कुछ देर इसे यूहीं बालों में लगा रहने दें, लगभग 25 मिनट बाद आप अपने बालों को अच्छे से गुनगुने पानी से धो लें। आप अपने मन के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर का भी यूज़ का सकते हैं। इसे हफ्ते में लगभग दो से तीन बार लगाने से सारे जुवें खत्म हो जाएंगें। और आपके साफ़ भी हो जाएंगें।


tips to treat head lice,beauty tips,beauty hacks

तुलसी

तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाएँ और इसे सिर में लगा कर 20 मिनट तक सूखने दें। सूख जाने पर सिर को धो लें तथा सोने से पहले भी कुछ पत्तियों को तकिए के नीचे रखें। जूं की दवा के लिए तुलसी औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…