24 घण्टे ऑनलाइन

फेस को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फूड

उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में ढीलापन होना और कसावट में कमी आना आम बात है जिसकी वजह से चहरे पर झुर्रियाँ (Wrinkles) आने लगती हैं। आजकल देखा जाता हैं कि युवाओं में भी झुर्रियों की समस्या पनपने लगी हैं जो खूबसूरती में कमी…

24GhanteOnline
February 16, 2025
3 min read

उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में ढीलापन होना और कसावट में कमी आना आम बात है जिसकी वजह से चहरे पर झुर्रियाँ (Wrinkles) आने लगती हैं। आजकल देखा जाता हैं कि युवाओं में भी झुर्रियों की समस्या पनपने लगी हैं जो खूबसूरती में कमी लाने का काम करती हैं। काम का बोझ और तनाव चहरे पर साफ दिखाई देने लगता हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखने के साथ ही अपने आहार को भी सही रखने की जरूरत होती हैं। अनुचित आहार अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर झुर्रियों (Wrinkles) से निजात पाई जा सकती हैं।

ब्लूबेरी


ब्लूबेरी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है। साथ ही इसके अंदर एंथोसाइएनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की उम्र को कम करने में उपयोगी है। इसके सेवन से न केवल त्वचा का तनाव दूर होता है बल्कि ब्लूबेरी कोलेजन की हानि को रोकने में भी मददगार है।

पपीता


पपीते के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन K, विटामिन ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके सेवन से न केवल उम्र के बढ़ने के लक्षणों में कमी आ सकती है बल्कि यह त्वचा में प्राकृतिक चमक भी ला सकता है। पपीते के सेवन से झुर्रियों की समस्या भी दूर हो सकती है।

दालचीनी


दालचीनी चेहरे पर दाने और मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह त्वचा को सूखाकर, त्वचा की सतह तक रक्त और ऑक्सीजन को पहुँचता है और उसे कई परेशानियों से बचता है। इसके साथ यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर उसकी चमक को बनाये रखता है।

डार्क चॉकलेट


डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा बहुत अधिक होती है। वहीं इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण, एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण, विटामिन सी और विटामिन ए भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह झुर्रियों को दूर करने के साथ-साथ उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी मददगार है।

नट्स


जब बात नट्स की आती है तो सबसे पहले ख्याल बादाम और अखरोट का आता है। अखरोट के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। वहीं बादाम के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा नट्स के सेवन से त्वचा में खोई चमक लौट आती है। झुर्रियों को दूर करने में नट्स का सेवन बेहद उपयोगी है।

एवोकाडो


एवोकाडो के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर है। ऐसे में इसके सेवन से त्वचा कि मृत कोशिकाएं दूर होती हैं। वही त्वचा चमकदार और एंटी-रिंकल्स भी बनती है।

टमाटर


टमाटर का नियमित सेवन आपकी त्वचा के निखार में चार चाँद लगा देता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों की क्षति से बचाता है। यह त्वचा को यूवी (UV) प्रकाश क्षति से बचाता है, जो चेहरे पर रेखाएं और झुर्रियों के मुख्य कारणों में से एक है।

गाजर


गाजर को अगर अपनी डाइट में जोड़ा जाए तो यह झुर्रियों की समस्या के साथ-साथ त्वचा पर दाग-धब्बे की कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। गाजर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर, पानी और विटामिन सी मौजूद होता है जो न केवल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है बल्कि त्वचा की लोच में सुधार भी ला सकता है। गाजर का सेवन हलवे या जूस के रूप में कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…