24 घण्टे ऑनलाइन

सफेद बालों को मिलेगा कुदरती कालापन, आजमाए ये घरेलू उपाय

उम्र के साथ बालों (Hair) में सफेदी आना आम बात हैं। लेकिन जब उम्र कम हो और तब सफेदी आ जाए तो यह कई लोगों की चिंता का कारण बन जाता हैं। कम उम्र में बालों की सफेदी आपके लुक को खराब करती हैं और उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने लगती…

24GhanteOnline
August 31, 2026
2 min read
सफेद बालों को मिलेगा कुदरती कालापन, आजमाए ये घरेलू उपाय

उम्र के साथ बालों (Hair) में सफेदी आना आम बात हैं। लेकिन जब उम्र कम हो और तब सफेदी आ जाए तो यह कई लोगों की चिंता का कारण बन जाता हैं। कम उम्र में बालों की सफेदी आपके लुक को खराब करती हैं और उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने लगती हैं। इस सफेदी को दूर करने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होने की वजह से यह बालों को नुकसान भी पहुंचाती हैं और स्थाई इलाज नहीं हैं। हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल बेहद कमजोर हो जाते हैं और पतले होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो बालों (Hair) को कुदरती कालापन देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

चाय या कॉफी

बालों (Hair) को काला करने के लिए आप चाय या कॉफी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें। अब इसे अपने बालों पर लगा लें। अगर आपको बालों का रंग काला करना है तो चाय की पत्ती का प्रयोग करें और भूरा करना हो तो कॉफी पाउडर का प्रयोग करें।

मेहंदी और नारियल तेल

आप कुछ पत्तियां मेहंदी की लें और इसे धूप में एक दिन सुखा लें। अब 4 चम्मच नारियल तेल को उबाल लें और इसमें मेहंदी की पत्तियां डाल दें। जब तेल में रंग दिखने लगे तो इसे गैस से उतारें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं और मालिश करें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

प्याज

सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें। अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाएं, तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। इस उपय को वीक में दो बार जरूर करें।

कलौंजी और ऑलिव ऑयल

सफेद बालों को काला करने करने के लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। इसके लिए 1 बड़े चम्मच कलौंजी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डाल दें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मालिश करें। एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…