24 घण्टे ऑनलाइन

जल्दी-जल्दी टूट जाते है नाखून, तो ऐसे बनाएं इन्हें सुंदर और मजबूत

आज के समय में ज्यादातर महिलाओं में लंबे और मजबूत नाखूनों (Nails) रखने का शौक काफी ज्यादा बढ़ रहा है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये शिकायत होती है कि उनके नाखूनों (Nails) बढ़ने के साथ ही टूट जाते हैं। ऐसे में कभी भी वो…

24GhanteOnline
February 17, 2025
3 min read

आज के समय में ज्यादातर महिलाओं में लंबे और मजबूत नाखूनों (Nails) रखने का शौक काफी ज्यादा बढ़ रहा है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये शिकायत होती है कि उनके नाखूनों (Nails) बढ़ने के साथ ही टूट जाते हैं। ऐसे में कभी भी वो परफेक्ट शेप मिल ही नहीं पाती जिसकी उम्मीद होती है। नाखूनों (Nails) टूटने का सबसे बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की कमी होना है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाखूनों (Nails) की खास देखभाल करें। ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर अपने कमजोर नाखूनों (Nails) को मजबूत और खूबसूरत बना सकती है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

नाखूनों (Nails) को मॉश्चराइज करें


नाखूनों (Nails) को मजबूत बनाने के लिए नाखूनों (Nails) को मॉश्चराइज करें। क्यकि साफ-सफाई का काम करने से या लगातार हाथ धोने की वजह से नाखूनों (Nails) कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसलिए नाखूनों (Nails) को मजबूत रखने के हाथ में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें और नाखूनों (Nails) को मॉश्चराइज करें।

नींबू का रस


विटामिन सी का सेवन करने से नाखूनों (Nails) की ग्रोथ बढ़ती है। आप नींबू को काट कर इसे दिन में कम से कम एक बार अपने हाथ और पैर के नाखूनों (Nails) पर रगड़ें। इसे पांच मिनट तक रगड़ने के बाद गर्म पानी से हाथ को वॉश कर लें। नींबू को नाखूनों (Nails) पर रगड़ने से नाखूनों (Nails) साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, साथ ही नाखूनों (Nails) की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

नारियल तेल


नाखूनों (Nails) को मजबूत बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नाखूनों (Nails) में नमी बनाए रखने के लिए नारियल के तेल से मालिश करें। नारियल के तेल से मालिश नाखूनों (Nails) मजबूत और चमकदार होते हैं।

वैसलीन


नाखूनों (Nails) बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथ को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखूनों (Nails) और उसके आसपास वाले भाग में अच्छी तरह वैसलीन लगा कर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब दस्ताने पहनकर सो जाएं और सुबह साफ पानी से हाथ को धो लें। ऐसे प्रतिदिन सोने से पहले कर सकते हैं।

अंडे का इस्तेमाल


अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें। इस घोल को अपने नाखूनों (Nails) पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलजिन का प्रोडक्शन करता है जिससे नाखूनों (Nails) मजबूत बनते हैं।

जैतून का तेल


अगर आपके नाखूनों (Nails) क्षतिग्रस्त और खराब हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैतून का तेल आपके नाखूनों (Nails) की भीतरी परत तक पहुंचता है और नाखूनों (Nails) की ग्रोथ भी बढ़ाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में भी सहायता करता है और नाखूनों (Nails) के विकास में मदद करता है। इसका नाखूनों (Nails) पर इस्तेमाल करने के लिए जैतून का तेल गर्म करें और धीरे-धीरे अपने नाखूनों (Nails) और क्यूटिकल्स की लगभग पांच मिनट तक मालिश करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले इस तेल से नाखूनों (Nails) की मसाज करें और सुबह तक लगा रहने दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…