24 घण्टे ऑनलाइन

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वक्फ कानून पर कार्यशाला के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जब कुछ मुस्लिम महिलाओं ने नए वक्फ कानून को लेकर सवाल उठाए और विरोध जताया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर…

24GhanteOnline
April 18, 2025
3 min read

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वक्फ कानून पर कार्यशाला के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जब कुछ मुस्लिम महिलाओं ने नए वक्फ कानून को लेकर सवाल उठाए और विरोध जताया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी उपस्थित थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने वक्फ कानून के खिलाफ अपनी असहमति व्यक्त की, जिससे माहौल बिगड़ गया।

कार्यशाला का उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं को वक्फ कानून के लाभ और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देना था। लेकिन जैसे ही देहरादून की शकीला आलम से इस विषय पर सवाल किया गया, उन्होंने अपनी असहमति जताई। शकीला आलम ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए संशोधनों से गरीब मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ेगा। उनका कहना था कि वक्फ की ज़मीन पर रहने वाले गरीबों से अब ज्यादा किराया लिया जाएगा, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

शकीला ने कहा, “वक्फ की ज़मीन पर जो गरीब मुसलमान रह रहे हैं, उनसे अब पांच-पांच हजार रुपये लिए जाएंगे। यह कहां का इंसाफ है? सुना है कि वक्फ संपत्तियों को तोड़ा जाएगा और लोगों को वहां से हटाया जाएगा।”

शकीला का आरोप था कि उन्हें यह जानकारी वक्फ बोर्ड के सदस्यों से मिली थी। विवाद बढ़ने पर बीजेपी कार्यकर्ता शहजाद आलम ने हस्तक्षेप किया और शकीला आलम को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। बाद में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने शकीला को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई


बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव यास्मीन आलम ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “इन महिलाओं को भ्रमित किया गया है, और हम उन्हें इस कार्यशाला के माध्यम से सही जानकारी देंगे। नए वक्फ कानून को लेकर कई गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई मस्जिद तोड़ी जाएगी, न ही कोई मदरसा बंद होगा, और न ही वक्फ संपत्तियों से किसी गरीब को हटाया जाएगा।

कार्यशाला की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वक्फ कानून के महत्व पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद वक्फ संपत्तियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार 5700 वक्फ संपत्तियों की जांच करेगी, क्योंकि इनमें से कई संदेह के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “वक्फ संपत्तियों का उपयोग अब गरीबों के उत्थान के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने वक्फ कानून में सुधारों की प्रक्रिया को सही दिशा में बताया और दावा किया कि इन सुधारों से वक्फ संपत्तियों का सदुपयोग होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…