24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर हो गया झुर्रियों का कब्जा, इस पैक से पाएं छुटकारा

गर्मियों में मिलने वाला तरबूज (Watermelon) स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी सेहतमंद भी होता है। इसके अलावा अगर आप रिंकल्स टैनिंग और सनबर्न से परेशान हैं तो उसका इलाज भी तरबूज से किया जा सकता है। तरबूज खाने से न सिर्फ गले…

24GhanteOnline
June 18, 2026
3 min read

गर्मियों में मिलने वाला तरबूज (Watermelon)  स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी सेहतमंद भी होता है। इसके अलावा अगर आप रिंकल्स टैनिंग और सनबर्न से परेशान हैं तो उसका इलाज भी तरबूज से किया जा सकता है।

तरबूज खाने से न सिर्फ गले में तरावट मिलती है, बल्कि इसे फेस पैक में मिलाने से त्वचा में निखार भी आता है। साथ ही यह आपको सनबर्न, टैनिंग और झुर्रियों से भी बचाता है। कैसे करें इसका सही इस्तेमाल, जानें यहां।



  1. सन टैनिंग से बचे ऐसे




इस समस्या को दूर करने के लिए 1 टेबलस्पून तरबूज का रस लें और उसमें 1 टेबलस्पून खीरे का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।

फायदे


त्वचा में निखार के लिए तरबूज का फेस पैक बेहद फायदेमंद है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।


  1. एंटी-एजिंग त्वचा




तरबूज के एक छोटे टुकड़े में एवॉकाडो का 1 टेबलस्पून गूदा मिलाएं। 30 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

फायदे


तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर कम करते हैं। इसमें 93 प्रतिशत पानी है, जो त्वचा को लचीला बनाता है।


  1. त्वचा हो ज्यादा रूखी




अगर आपकी त्वचा रूखी है तो तरबूज के 1 टेबलस्पून गूदे में 1 टेबलस्पून दही मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। मिनट तक सूखने के बाद धो लें।

फायदे


तरबूज में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को गहराई से मॉयस्चराइज करता है और इसे मुलायम बनाता है।


  1. दाग-धब्बों को करें दूर




तरबूज के पल्प का 1 टीस्पून लें और उसमें 1 टीस्पून शहद मिलाएं। इस पैक को 30 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

फायदे


शहद स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है। इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा में ग्लो नजर आने लगता है।


  1. झुर्रियां मिटाएं




तरबूज में एवॉकाडो और शहद मिलाकर लगाएं फिर धो दें।

फायदे


झुर्रियां हटेंगी और आप जवां लगेंगी।


  1. ब्लैकहेड्स हटाएं




ब्लैकहेड्स के प्रभावित जगह पर तरबूज को लगाएं। फिर धो दें। ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे और आपको मिलेगी दमकती त्वचा।

दूसरा उपाय


तरबूज में बेसन मिलाकर चेहरे पर स्क्रबिंग करें फिर धो दें।

फायदे


त्वचा को क्लीन बनाता है। चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

जरूरी टिप्स



  1. कटे हुए तरबूज को रूम टेंपरेचर में 2 घंटे से ज्यादा न रखें, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया लगने से यह जल्दी ही खराब हो सकता है।

  2. इसमें लाइकोपीन होता है। दिल संबंधी बीमारियों को रोकने में तरबूज अच्छा है।

  3. विटामिन ए और सी के कारण यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी दुरूस्त रखता है।

  4. इसमें मौजूद सेट्रयूलाइन तत्व शरीर से वसा की परत को कम करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…