सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय
गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा तेज धूप और गर्मी से झुलसकर काली पड़ना शुरू हो जाती है। कई बार तो त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने के बावजूद टैनिंग (Tanning) इतनी ज्यादा होती है कि इसे ठीक होने में ही कई महीने का समय लग जाता है।…

गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा तेज धूप और गर्मी से झुलसकर काली पड़ना शुरू हो जाती है। कई बार तो त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने के बावजूद टैनिंग (Tanning) इतनी ज्यादा होती है कि इसे ठीक होने में ही कई महीने का समय लग जाता है। अगर आपके साथ भी हर साल समर सीजन में ऐसा ही कुछ होता है तो घर लौटते ही अपनी त्वचा को टैनिंग से सुरक्षित रखने के लिए ये देसी उपाय फॉलो करना ना भूलें।
त्वचा से मिनटों में टैनिंग (Tanning) हटाने के उपाय
बर्फ का उपाय
अगर आप चेहरे पर हुए सनबर्न से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर लौटते ही चेहरे पर कुछ देर बर्फ रगड़िए। चेहरे पर बर्फ का नियमित इस्तेमाल स्किन को निखारकर उसका ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।
हल्दी और बेसन
हल्दी और बेसन के फेस पैक से त्वचा की टैनिंग (Tanning) को बड़ी आसानी से घर पर रहकर ही हटाया जा सकता है। इस टिप को फॉलो करने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच बेसन के साथ आधा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल और दूध को अच्छे से मिलाना है। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को साफ टैनिंग वाली त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय बाद त्वचा को धोकर साफ कर लें। इस फेस पैक को आप हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।
एलोवेरा जेल
गर्मियों में त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल उसे ठंडक देकर सन डैमेज को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप भी स्किन को धूप से हुए डैमेज से बचाना चाहते हैं तो घर लौटकर त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
दही फेस पैक
अगर तेज धूप की वजह से आपकी त्वचा जलकर काली पड़ रही है तो घर लौटते ही रंगत निखारने के लिए दही फेस पैक यूज कर सकते हैं। दही त्वचा को ठंडक पहुंचाकर स्किन का रंग साफ करने में मदद करती है।
आलू
त्वचा पर आलू लगाने से भी सन टैन की समस्या में राहत मिल सकती है। आलू में विटामिन सी, कैटेकोलेस नाम का एंजाइम और प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने, रंगत को एक समान करने, और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आप धूप से लौटने के बाद त्वचा पर आलू का रस लगा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
